राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता व समाधान समारोह को लेकर हुई चर्चा

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता व समाधान समारोह को लेकर हुई चर्चा
मधेपुरा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से अधिवक्ता संघ सभागार में शनिवार को नौ मई को राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर चर्चा की गयी, जिसकी अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव-सह जज पूजा कुमारी साह ने की. उन्होंने कहा कि समाज के विकास में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. उन्होंने कहा कि नौ मई को सिविल कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए सभी अधिवक्ताओं से योगदान देने की अपील की. जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष-सह वरीय अधिवक्ता जवाहर झा ने सभी अधिवक्ताओं से अपील किया कि लोक अदालत को सफल बनाने में अपनी महती भूमिका निभायें. अधिवक्ता संघ के सचिव-सह वरीय अधिवक्ता गणेश प्रसाद उर्फ हेलो बाबू ने कहा कि सुलहनीय मामलों के निपटारे का सुगम माध्यम लोक अदालत है. मौके पर जीपी-सह वरीय अधिवक्ता दिलीप वर्मा, अधिवक्ता संघ के पूर्व सचिव सदानंद यादव, वरीय अधिवक्ता कीर्तिनारायण यादव, सीके चंदन, अधिवक्ता विजय प्रसाद यादव, अधिवक्ता संघ के संयुक्त सचिव सुचींद्र सिंह, डॉ धर्मेंद्र राम, कोषाध्यक्ष कौशल कुमार सिंहा, नर्मिल कुमार यादव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










