स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में नामांकन की तिथि घाेषित
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में नामांकन की तिथि घाेषित
विज्ञापन
प्रतिनिधि, मधेपुरा
भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय ने दूसरी सूची के आधार पर स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर सत्र 2024-26 में नामांकन की तिथि जारी कर दी है. चयन सूची में शामिल छात्र-छात्राएं 21 से 25 नवंबर तक आवंटित विभाग व महाविद्यालय में नामांकन लेंगे. इस बाबत छात्र कल्याण के अध्यक्ष डाॅ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर सत्र 2024-26 में नामांकन के लिए तैयारी पूरी कर ली गयी है. 25 नवंबर को महाविद्यालय एवं स्नातकोत्तर विभागों में नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 26 नवंबर को सभी नामांकित छात्र-छात्राओं के नामांकन को यूमएआइएस पोर्टल पर कंफर्म किया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










