कोसी की सांस्कृतिक विरासत विषयक सेमिनार आज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोसी की सांस्कृतिक विरासत विषयक सेमिनार आज

विज्ञापन

मधेपुरा. ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय के संस्थापक महामना कीर्ति नारायण मंडल की पुण्यतिथि पर शनिवार को ‘कोसी की सांस्कृतिक विरासत’ विषयक ‘राष्ट्रीय सेमिनार’ का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम के संयोजक डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि कार्यक्रम चार सत्रों में आयोजित होगा. प्रथम सत्र उद्घाटन सत्र होगा. इसमें प्रो भूपेंद्र नारायण यादव ””मधेपुरी””, प्रो केपी यादव, प्रो विनय कुमार चौधरी व प्रो नरेश कुमार आदि उपस्थित रहेंगे. उन्होंने बताया कि उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव करेंगे. मौके पर अर्थपाल डॉ रत्नदीप द्वारा स्वागत-भाषण दिया जायेगा. कार्यक्रम का संचालन डॉ हर्षवर्धन सिंह राठौड़ करेंगे. उन्होंने बताया कि द्वितीय सत्र में ऑफलाइन पेपर प्रजेंटेशन होगा. इसकी अध्यक्षता प्रो सिद्धेश्वर काश्यप व डॉ वीणा कुमारी करेंगी. तृतीय सत्र में अपराह्न 1:30 से 2:30 तक आयोजित होगा. इसका संयोजन डॉ प्रियंका सिंह व केके भारती करेंगे. चतुर्थ सत्र (समापन सत्र) में प्रमाण-पत्र वितरित किया जायेगा.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन