अपराधियों ने फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से दो लाख रुपये लूटे

अपराधियों ने फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से दो लाख रुपये लूटे
ग्वालपाड़ा . भारत फाइनेंस इंक्लूजन कंपनी लिमिटेड के मैनेजर संगम आशीष आर्यन से बुधवार को अपराधियों ने 1,98,057 रुपये व टैब लूट लिया. पीड़ित मैनेजर ने आवेदन देकर थाने में मामला दर्ज कराया है. मैनेजर ने कहा कि बुधवार की शाम कलेक्शन लेकर मीटिंग करने मझुआ जा रहा था. इसी दौरान श्याम व खोखसी के बीच बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने रोककर गाड़ी की चाभी छीन लिया. इसके बाद बाइक की डिक्की खोलकर रुपये निकाल लिया. थानाध्यक्ष विजय पासवान ने बताया कि आशीष आर्यन के आवेदन पर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन व अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही अपराधी गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










