उत्क्रमित मध्य विद्यालय बखरी के बच्चे परिभ्रमण पर हुए रवाना

Updated:
विज्ञापन

बच्चे ऐतिहासिक घरोहर को नजदीक से देख कर अपने जीवन शैली का सर्वांगीण विकास कर सकें.

विज्ञापन

नयानगर, मधेपुरा.

उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के शहजादपुर पंचायत के ग्राम बखरी स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय से रविवार को परिभ्रमण दल मंदार हील एवं कुप्पा घाट के लिए रवाना हुई. परिभ्रमण दल को पंचायत के सरपंच रुक्मणि देवी एवं प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश शर्मा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. परिभ्रमण दल का नेतृत्व प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश शर्मा कर रहे थे.

एचएम ओमप्रकाश ने बताया कि मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत विद्यालयों के बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए शैक्षणिक परिभ्रमण पर भेजती है.ताकि छात्र-छात्राओं के गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के अलावे उनके बौद्धिक विकास जागृत हो सके. रविवार को एक नीजी बस से बच्चों के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मंदार हील, कुप्पाघाट के दर्शन के लिये रवाना हुये. बच्चे ऐतिहासिक घरोहर को नजदीक से देख कर अपने जीवन शैली का सर्वांगीण विकास कर सकें. परिभ्रमण दल के साथ एचएम ओमप्रकाश शर्मा, प्रफुल्लचंद्र, आशीष कुमार, रीता कुमारी, कुमारी वीणा, रंजिता कुमारी, काजल, विद्यालय के सचिव गुड्डी देवी अध्यक्ष ममता देवी, शिक्षा सेवक नरेश रजक एवं अजय कुमार रजक मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन