नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज

Updated at : 25 Aug 2024 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज

नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा. अरार थाना क्षेत्र के जयराम परसी निवासी पंकज कुमार ने अरार थाने में अपनी नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज कराया है. पंकज ने थाने में दिए आवेदन में बताया है कि 15 अगस्त की रात लगभग साढ़े नौ बजे उनकी 14 वर्षीय लड़की खाना खाकर घर में सोयी हुई थी. वे और उनकी पत्नी बरामदा पर सो गए थे. रात साढ़े बारह बजे के आसपास नींद टूटी तो घर का दरवाजा खुला देखा. जब घर में देखने गया तो उनकी लड़की घर में नहीं थी. इस बात की जानकारी घर के सदस्यों को दी. सभी मिलकर खोजबीन किए, लेकिन कहीं पता नहीं चला. ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीण सुमित कुमार, जयकिशोर यादव, पिंकी देवी, राजा कुमार को पंकज कुमार की लड़की को ले जाते हुए देखा है. पंकज ने बताया कि पूर्व से ही उनकी लड़की सुमित से मिलती व फोन से बातचीत करती थी. पंकज ने इन्हीं चारों पर उनकी लड़की के अपहरण का आरोप लगाते सकुशल बरामदगी एवं अपहर्ताओं को सजा दिलाने की मांग की है. थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है,

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन