बीपीएस काॅलेज को स्नातक कला संकाय की मिली मान्यता

Updated at : 14 Oct 2024 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
बीपीएस काॅलेज को स्नातक कला संकाय की मिली मान्यता

बीपीएस काॅलेज को स्नातक कला संकाय की मिली मान्यता

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मधेपुरा बीपीएस काॅलेज बिहारीगंज को स्नातक की पढ़ाई की मान्यता मिलने पर शिक्षक सहित अभिभावकों में खुशी है. प्राचार्य प्रो अतुलेश कुमार वर्मा ने बताया कि बिहार सरकार उच्च शिक्षा विभाग के उप सचिव ने भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो बिपिन कुमार राय को पत्र भेजा है. पत्र भेजकर कहा कि बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 1976 की धारा 21 (2) (डी) के अधीन व राज्यपाल सचिवालय द्वारा निर्गत परिनियम के आलोक में राज्य सरकार द्वारा भोला पासवान शास्त्री महाविद्यालय (स्नातक इकाई) बभनगामा बिहारीगंज मधेपुरा को स्नातक कला संकाय के प्रस्तावित विषयों में शैक्षणिक सत्र 2024-28 व 2025-29 के लिए स्नातक पास व प्रतिष्ठा स्तर तक अस्थायी संबंधन की सहमति प्रदान की गयी है. कहा कि सहमति इस शर्त के साथ प्रदान की जाती है कि महाविद्यालय द्वारा सीबीसीएस के तहत चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के लिए वांछित यथा आवश्यक आधारभूत सरंचना, मानव बल के संबंध में विभाग द्वारा समय-समय पर निर्गत दिशा निर्देश के अनुरूप अद्यतन सुधार कर ली जायेगी. महाविद्यालय को कला संकाय तहत हिंदी, अंग्रेजी, मैथिली, उर्दू, संस्कृत, इतिहास, प्राचीन इतिहास, राजनीतिशास्त्र, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, ग्रामीण अर्थशास्त्र, भूगोल, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान, संगीत, दर्शनशास्त्र एवं श्रम एवं समाज कल्याण यानी 17 विषयों में प्रस्ताव पर सक्षम प्राधिकार का अनुमोदन प्राप्त है. प्राचार्य ने बताया कि सरकार के शिक्षामंत्री ने भोला पासवान शास्त्री काॅलेज बभनगामा मधेपुरा को स्नातक की पढ़ाई के लिए मान्यता प्रदान कर दिया है. स्नातक की मान्यता देने पर सरकार को महाविद्यालय के पदाधिकारी, शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मियों की ओर से हार्दिक बधाई दी गई. वहीं पूर्व प्राचार्य प्रो अखिलेश वर्मा, प्रो आजात शत्रु शरण, कुमार किशोर कैरव, रामचंद्र सिंह, हितेश कुमार, राजेश कुमार, सुभाष कुमार वर्मा समेत इलाके के लोगों में खुशी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन