बिहार में किसान की गला रेत कर हत्या, पत्नी और दामाद पर हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar News: मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना के बेलो गांव में सोमवार सुबह नहर किनारे से एक किसान का शव बरामद किया गया. उस किसान की हत्या गला रेत कर की गई है. मृतक की पहचान खाड़ी वार्ड-14 निवासी जसवंत कुमार (45) के रूप में की हुई है.

विज्ञापन

Bihar News: मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना के बेलो गांव में सोमवार सुबह नहर किनारे से एक किसान का शव बरामद किया गया. उस किसान की हत्या गला रेत कर की गई है. मृतक की पहचान खाड़ी वार्ड-14 निवासी जसवंत कुमार (45) के रूप में की हुई है. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है.

विज्ञापन

इन पर लगा हत्या का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की मां ने पुलिस को दिए बयान में पत्नी पुनीता देवी और दामाद अमित कुमार पर हत्या का आरोप लगाया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि पुनीता अपने दामाद के नाम पर एक बीघा जमीन लिखवाना चाहती थी. इस मामले में पिछले एक साल से कोर्ट में केस भी चल रहा था, लेकिन जसवंत जमीन देने को तैयार नहीं था और हाल ही में उन्होंने अपनी जमीन सूदभरना पर दे दी थी. इसी विवाद को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया.

स्थानीय युवक के साथ निकले थे बाहर

जानकारी मिली है कि रविवार की रात गांव के ही अंशु कुमार ने खाद लोड करने के बहाने जसवंत को गाड़ी पर अपने साथ बुलाया था. इसके बाद से जसवंत घर नहीं लौटे और सुबह उनका शव नहर किनारे मिला.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस की कार्रवाई और जांच

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी प्रवेंद्र भारती पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. मृतक की पत्नी पुनीता देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जारी है.  पुलिस अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ करने में जुटी है. जल्द ही हत्या की साजिश में शामिल सभी लोगों का पर्दाफाश कर लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: रेलवे यात्रियों के लिए खुशखबरी! बिहार के इन शहरों से चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन