बीसीए प्रथम, चतुर्थ व छठे सेमेस्टर की परीक्षा 11 से
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 May 2024 9:31 PM
बीसीए प्रथम, चतुर्थ व छठे सेमेस्टर की परीक्षा 11 से
प्रतिनिधि, मधेपुरा भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने बीसीए द्वितीय सेमेस्टर जून 2024, बीसीए चतुर्थ सेमेस्टर जून 2024 एवं बीसीए छठा सेमेस्टर जून 2024 की परीक्षा तिथि, परीक्षा कार्यक्रम एवं परीक्षा केंद्र की संशोधित सूची जारी कर दी है. इस बाबत बीएनएमयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो शशिभूषण ने बताया कि संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार अब बीसीए द्वितीय सेमेस्टर जून 2024, बीसीए चतुर्थ सेमेस्टर जून 2024 एवं बीसीए छठा सेमेस्टर जून 2024 की परीक्षा 11 मई से शुरू होगी एवं 24 मई को संपन्न होगी. उन्होंने बताया कि परीक्षा दो पाली में ली जायेगी. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक ली जायेगी. वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक होगी. परीक्षा नियंत्रक प्रो शशिभूषण ने बताया कि बीसीए के प्रथम, चतुर्थ एवं छठे सेमेस्टर की परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर एकमात्र केंद्र आरपीएम डिग्री कॉलेज तुनियाही मधेपुरा को बनाया गया है. इस परीक्षा केंद्र पर एमएलटी कॉलेज सहरसा, रमेश झा महिला कॉलेज सहरसा, आरएम कॉलेज सहरसा, एसएनएस आरकेएस कॉलेज सहरसा, टीपी कॉलेज मधेपुरा, मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा, बीएसएस कॉलेज सुपौल एवं युवीके कॉलेज करामा के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










