नौ मई से शुरू होगी बीसीए की परीक्षा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नौ मई से शुरू होगी बीसीए की परीक्षा

विज्ञापन

मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने बीसीए द्वितीय सेमेस्टर जून 2024, बीसीए चतुर्थ सेमेस्टर जून 2024 व बीसीए छठे सेमेस्टर जून 2024 की परीक्षा तिथि, परीक्षा कार्यक्रम व परीक्षा केंद्र की सूची जारी कर दी है. इस बाबत बीएनएमयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो शशिभूषण ने बताया कि बीसीए द्वितीय, चतुर्थ व छठे सेमेस्टर की परीक्षा नौ मई से शुरू होगी व 22 मई को संपन्न होगी. उन्होंने बताया कि केपी कॉलेज मुरलीगंज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. परीक्षा दो पाली में ली जायेगी. फर्स्ट पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी व द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी. परीक्षा केंद्र पर एमएलटी कॉलेज सहरसा, रमेश झा महिला कॉलेज सहरसा, आरएम कॉलेज सहरसा, एसएनएस आरकेएस कॉलेज सहरसा, टीपी कॉलेज मधेपुरा, मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा, बीएसएस कॉलेज सुपौल व युवीके कॉलेज करामा के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन