भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में बापू की भूमिका को नहीं जा सकता है भूलाया - जिप अध्यक्ष

Updated at : 30 Jan 2026 5:58 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में बापू की भूमिका को नहीं जा सकता है भूलाया - जिप अध्यक्ष

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में बापू की भूमिका को नहीं जा सकता है भूलाया - जिप अध्यक्ष

विज्ञापन

मधेपुरा. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को जिला परिषद के कैंपस में गांधी स्मारक के निकट प्रबुद्धजनों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी. जिला परिषद अध्यक्ष मंजू देवी ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में बापू की भूमिका को भूलाया नहीं जा सकता है. सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलते हुये उन्होंने देश में आजादी की लड़ाई के लिए जन जागरण पैदा किया, वे धर्मनिरपेक्षता के प्रतीक थे. इप्टा के संरक्षक डॉ आलोक कुमार ने कहा कि बापू का संदेश रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम, ईश्वर अल्लाह तेरो नाम सबको सन्मति दे भगवान. वहीं भाकपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि गांधी जी के नेतृत्व में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के क्रम में चंपारण सत्याग्रह, खेड़ा सत्याग्रह, नमक सत्याग्रह, असहयोग आंदोलन ,सविनय अवज्ञा आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन ने ब्रिटिश हुकूमत को घुटने टेकने के लिए मजबूर किया. उन्होंने कहा कि बापू एक व्यक्ति नहीं विचार थे. मौके पर इप्टा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य सुभाष चंद्र, तुरवशु बंटी, कार्यपालक पदाधिकारी रंजन कुमार सिंह, राजद महिला प्रकोष्ठ के प्रांतीय उपाध्यक्ष कुमारी विनीता भारती, भाकपा के जिला मंत्री विद्याधर मुखिया, किसान नेता दिनेश यादव, रमेश कुमार शर्मा, अनिल भारती, वीरेंद्र नारायण सिंह, प्रभात रंजन, मुकेश कुमार, एआइएसएफ के जिलाध्यक्ष वसीमउद्दीन उर्फ नन्हें, छात्र नेता मुरारी, मजदूर नेता दिलीप पटेल व शंभू क्रांति आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन