ePaper

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अस्मिता लीग-2026 का होगा आयोजन

Updated at : 06 Mar 2026 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अस्मिता लीग-2026 का होगा आयोजन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अस्मिता लीग-2026 का होगा आयोजन

विज्ञापन

मधेपुरा. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आठ मार्च को अस्मिता लीग-2026 का आयोजन किया जायेगा. यह कार्यक्रम मेरा युवा भारत (माय भारत) तथा युवा कार्यक्रम व खेल विभाग के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है. शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में माय भारत मधेपुरा की उप निदेशक हुस्न जहां ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अस्मिता लीग के तहत देश के 250 जिलों में महिलाओं की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कराने का निर्देश मिला है. इसी कड़ी में जिले में भी यह आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ना तथा उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है. पथराहा स्थित कीर्ति खेल मैदान पर आयोजन उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन आठ मार्च को सुबह 10 बजे से संत अवध कीर्ति खेल मैदान में किया जायेगा. प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से महिला प्रतिभागी हिस्सा लेंगी. अस्मिता लीग के अंतर्गत तीन आयु वर्गों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी. इसमें अंडर-13, 13 से 18 वर्ष तथा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग प्रतिस्पर्धाएं होंगी. एथलेटिक्स के तहत सौ मीटर, दो सौ मीटर और 400 मीटर दौड़ की प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी, जिसमें महिला खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी. उप निदेशक हुस्न जहां ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य महिलाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना, उनकी शारीरिक क्षमता को प्रोत्साहित करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाशाली बालिकाओं को आगे लाने का अवसर प्रदान करना है. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से जिले की प्रतिभाशाली खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिए प्रेरित होंगी. कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए खेलो इंडिया के कोच रामानुज को प्रतिनियुक्त किया गया है, जो प्रतियोगिता के आयोजन व तकनीकी व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे. प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व एनवाइवी नीतीश कुमार, सुबोध कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन