बाल कल्याण व किशोर न्याय को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन
Published by : Kumar Ashish Updated At : 14 Feb 2026 7:48 PM
बाल कल्याण व किशोर न्याय को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन
मधेपुरा. सदर थाना के परिसर में शनिवार को बाल कल्याण व किशोर न्याय को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता डीएसपी मनोज मोहन ने की. डीएसपी ने कहा कि इसका उद्देश्य बाल कल्याण व किशोर न्याय अधिनियमों के प्रभावी अनुपालन की समीक्षा करना था. यह बिहार पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के क्रम में किया गया था. कार्यशाला में किशोर न्याय (बालकों की देखरेख व संरक्षण) अधिनियम 2015 और पॉक्सो अधिनियम 2012 के प्रभावी अनुपालन पर जोर दिया गया. थाना स्तर पर नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के कार्यों की समीक्षा व प्रशिक्षण भी इसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा था. बैठक के दौरान थाना स्तर पर नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की गयी. इसके अतिरिक्त, बालकों के शोषण, दुरुपयोग, बाल श्रम व बाल दुर्व्यवहार से संबंधित मामलों में की गयी कार्रवाई पर भी चर्चा हुई. किशोर न्याय समिति के साथ समन्वय स्थापित करने और प्रक्रियात्मक विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया. वही समस्त थाना प्रभारियों और बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे समय पर उपस्थित होकर ऐसी बैठकों और प्रशिक्षणों में भाग लेना सुनिश्चित करें. इससे बाल संरक्षण से संबंधित कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










