कीर्ति बाबू की जयंती पर लगेगा आदमकद प्रतिमा -प्रो रामचंद्र

Published by :Kumar Ashish
Published at :02 May 2026 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
कीर्ति बाबू की जयंती पर लगेगा आदमकद प्रतिमा -प्रो रामचंद्र

कीर्ति बाबू की जयंती पर लगेगा आदमकद प्रतिमा -प्रो रामचंद्र

विज्ञापन

मधेपुरा.

कीर्ति नारायण मंडल स्मारक निर्माण समिति के बैनर तले एक शिष्टमंडल के साथ समिति के संयोजक प्रो रामचंद्र प्रसाद मंडल ने टीपी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ कैलाश प्रसाद यादव को आम सभा से पारित प्रस्ताव समर्पित किया. वहीं अनुरोध किया कि वे टीपी कॉलेज एटीएम स्थल पर कृति बाबू की आदमकद मूर्ति लगाने की स्वीकृति विश्वविद्यालय से प्राप्त कर स्थापना समिति को संसूचित करने की कृपा करें. ताकि कीर्ति बाबू के जन्म दिवस के अवसर पर मूर्ति स्थापित किया जा सके. स्मारक निर्माण समिति के सदस्यों ने टीपी कॉलेज पहुंचकर कीर्ति बाबू के मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित किया एवं प्रधानाचार्य प्रकोष्ठ में सैकड़ों बुद्धिजीवियों द्वारा हस्ताक्षरित्र कीर्ति बाबू के आदम कद स्मारक लगाने का प्रस्ताव प्रधानाचार्य को हस्तगत कराते हुये. संयोजक प्रो रामचंद्र प्रसाद मंडल ने कॉलेज परिसर स्थित एटीएम स्थल पर मूर्ति लगाने की स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा मूर्ति स्थापना के लिए यह स्थल सबसे उपयुक्त एवं जन भावना के अनुकूल है. इस स्थल से सटे उनके द्वारा स्थापित टीपी कॉलेज दक्षिण में पार्वती विज्ञान महाविद्यालय और टीपी कॉलेजिएट प्लस टू विद्यालय है.

इसके अतिरिक्त पूरे कोशी में दो दर्जन महाविद्यालय स्थापित कर शिक्षा का जो ज्योत जलाये इसके लिये वे हमेशा पूजित रहेंगे. डॉ ललन प्रसाद अद्री ने कहा कि कीर्ति बाबू मधेपुरा के विश्वकर्मा थे. इनके कारण मधेपुरा समृद्ध एवं विकास उन्मुख हुआ, मधेपुरा को जिला का दर्जा, विश्वविद्यालय की स्थापना, विद्युत रेल इंजन फैक्ट्री, मेडिकल एवं इंजीनियरिंग कॉलेज और अब केंद्रीय विद्यालय सब की जड़े कीर्ति बाबू ही है. उपमुख पार्षद प्रतिनिधि रामकृष्ण यादव ने कहा कि कीर्ति बाबू पहले एवं अंतिम व्यक्ति हैं. साहित्यकार मणि भूषण वर्मा एवं सियाराम यादव मयंक ने कविता पाठ कर उनके महानता एवं उपलब्धियां को रेखांकित किया. प्रधानाचार्य डॉ कैलाश प्रसाद यादव ने शिष्ट मंडल का स्वागत करते हुए, आश्वासन दिया कि वे दिए गए प्रस्ताव को यथाशीघ्र महाविद्यालय विकास समिति से पास करा कर तथा कुलपति से अनुमोदन प्राप्त कर महाविद्यालय परिसर स्थित जर्जर एवं परित्यक्ता एटीएम स्थल पर मूर्ति निर्माण की स्वीकृति की सूचना संयोजक को हस्तगत करा देंगे.

ताकि यथा समय कृति बाबू की भव्य स्मारक लगाया जा सके.

बैठक को शिव नारायण साह, लक्ष्मण प्रसाद यादव, किशोर कुमार पप्पू मुखिया,रुद्र नारायण यादव, डॉ नरेश कुमार, शैलेंद्र कुमार, डॉ विश्व मोहन सिंह, सुनील कुमार आदि ने भी संबोधित किया. कीर्ति रामायण एवं कीर्तियांन का पाठ कर बैठक का समापन पूर्व लेखपाल रुद्र नारायण यादव ने किया.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन