Madhepura सड़क हादसे में 45 वर्षीय कंचन की घटनास्थल पर मौत

Updated:
विज्ञापन
Madhepura सड़क हादसे में 45 वर्षीय कंचन की घटनास्थल पर मौत

Kanpur Accident News

लोगों की मदद से कंचन देवी को पीएचसी ग्वालपाड़ा लाया गया. जहां डॉक्टरों ने कंचन देवी को मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही अरार थानाध्यक्ष पप्पू कुमार पीएचसी ग्वालपाड़ा पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि ग्वालपाड़ा, मधेपुरा.

प्रखंड क्षेत्र के रेशना बाजार से दक्षिण गुरूवार को सड़क हादसे में एक 45 वर्षीय महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. बताया गया कि आलमनगर बढ़ौना वार्ड नंबर दो निवासी जयकुमार यादव की पत्नी कंचन देवी अपने भतीजा ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के रही टोला निवासी विकाश कुमार के साथ मधेपुरा के डॉ पीके मधुकर से ईलाज करवा मोटर साइकिल से घर आ रही थी. रेशना बाजार से सटे दक्षिण एनएच 106 पर ग्वालपाड़ा की तरफ आ रही थी कि अचानक विपरीत दिशा से आ रही एक गाड़ी को बचाने में गाड़ी अनियंत्रित हो कर गिर गयी. बाइक चला रहे विकाश कुमार एवं उसकी फुआ कंचन देवी गाड़ी सहित सड़क पर गिर पड़े. विकाश कुमार को हल्की चोट लगी.

पीएचसी में शव के पास परिजन एवं जांच करते अरार ओपी प्रभारी

वहीं कंचन देवी के कान एवं नाक से रक्तश्राव होने लगी और कंचन देवी घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. लोगों की मदद से कंचन देवी को पीएचसी ग्वालपाड़ा लाया गया. जहां डॉक्टरों ने कंचन देवी को मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही अरार थानाध्यक्ष पप्पू कुमार पीएचसी ग्वालपाड़ा पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया. घटना की जानकारी मिलते ही मृत कंचन देवी के ससुराल आलमनगर बढ़ौना एवं मायके ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के रही टोला से परिजन पीएचसी ग्वालपाड़ा पहुंच गयी. परिवार वाले की रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि मामला दर्ज किया जायेगा. मौके पर ग्वालपाड़ा थानाध्यक्ष विजय पासवान भी मौजूद थे.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन