तेल के दाम में बढ़ोतरी के खिलाफ पुतला दहन

Published at :16 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
तेल के दाम में बढ़ोतरी के खिलाफ पुतला दहन

फोटो – मधेपुरा 07कैप्शन – पुतला दहन करते संघ के कार्यकर्ताप्रतिनिधि, मधेपुरा डीजल व पैट्रोल के मूल्य में हुए अप्रत्याशित बढ़ोतरी के खिलाफ शनिवार को अखिल भारतीय नौजवान संघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. इस दौरान संघ के सदस्यों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व कर […]

विज्ञापन

फोटो – मधेपुरा 07कैप्शन – पुतला दहन करते संघ के कार्यकर्ताप्रतिनिधि, मधेपुरा डीजल व पैट्रोल के मूल्य में हुए अप्रत्याशित बढ़ोतरी के खिलाफ शनिवार को अखिल भारतीय नौजवान संघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. इस दौरान संघ के सदस्यों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे एआइवाइएफ जिला सचिव शंभु क्रांति ने कहा कि विकास का झूठा भरोसा दे कर भाजपा सरकार गरीबों का आर्थिक शोषण कर रही है. केंद्र सरकार दोनों हाथों से सरकारी पैसा और जमीन उद्योग घरानों को देने पर तुली हुई है. जब कच्चे तेल के दाम में भारी गिरावट हुई थी तो सरकार ने एक रुपये-दो रुपये प्रति लीटर मूल्य घटा कर अपनी उपलब्धि बता रही थी. लेकिन अभी अचानक दाम बढ़ा कर क्या कर रही है यह भी जनता को बताएं. वक्ताओं ने कहा कि अगर समय रहते मोदी सरकार के खिलाफ सड़क पर आंदोलन नहीं शुरू किया गया तो आने वाले समय में भाजपा महंगाई लाने के मामले में सभी सरकार को पीछे छोड़ देगी. इस मौके पर संघ के सदस्यों ने एलान किया कि आने वाले समय में पूरे राज्य में चरणबद्ध आंदोलन कर विधानसभा चुनाव में समाजवादी विचारधारा की पार्टी को मजबूत किया जायेगा. मौके पर राज किशोर कुमार, मंडल यादव, शिवम कुमार, मो कमाल, सन्नी, गौरव, मनीष, परवेज, बौआ, योगेंद्र यादव, राजेंद्र यादव, कार्तिक, संतोष, सन्नाउल्लाह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन