गोली मारकर वृद्घ की हत्या

भू विवाद को लेकर चलायी गोली, वृद्ध की मौतकुमारखंड. प्रखंड अंतर्गत रौता पंचायत के हरिबौला वार्ड नंबर छह में भूमि विवाद को लेकर निर्धन शर्मा (65) की गोली मारकर हत्या कर दी. गुरुवार को तीन बजे में निर्धन शर्मा दरवाजे पर भैंस को चारा दे रहा था. इसी दौरान पड़ोसी रामानंद शर्मा ने गोली मार […]
भू विवाद को लेकर चलायी गोली, वृद्ध की मौतकुमारखंड. प्रखंड अंतर्गत रौता पंचायत के हरिबौला वार्ड नंबर छह में भूमि विवाद को लेकर निर्धन शर्मा (65) की गोली मारकर हत्या कर दी. गुरुवार को तीन बजे में निर्धन शर्मा दरवाजे पर भैंस को चारा दे रहा था. इसी दौरान पड़ोसी रामानंद शर्मा ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. सूचना मिलते ही भतनी ओपी अध्यक्ष जटाशंकर खां, कुमारखंड थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार, एएसआइ बीके ठाकुर सदलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. घर में छिपे आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को थाना भेज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया. साथ ही मृतक के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










