आरोप : तूफान से क्षति का गलत किया गया है सर्वेक्षण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 May 2015 10:18 AM (IST)
विज्ञापन

मुरलीगंज : रजनी गांव के मंदिर टोला के पास गुरुवार को तूफान पीड़ितों ने मुरलीगंज- बिहारीगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. रजनी वार्ड नंबर 12 व 13 के पीड़ितों का कहना है कि सर्वेक्षण के कार्य में बिचौलियों का सहारा लिया गया है. पीड़ितों ने पदाधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिन लोगों […]
विज्ञापन
मुरलीगंज : रजनी गांव के मंदिर टोला के पास गुरुवार को तूफान पीड़ितों ने मुरलीगंज- बिहारीगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. रजनी वार्ड नंबर 12 व 13 के पीड़ितों का कहना है कि सर्वेक्षण के कार्य में बिचौलियों का सहारा लिया गया है. पीड़ितों ने पदाधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिन लोगों का घर पूर्णत: क्षति ग्रस्त हो गया है उसे कुछ नहीं बल्कि जिसका कुछ नहीं क्षति हुआ है उसे ही मुआवजा दिया जा रहा है.
पीड़ितों ने सर्वेक्षण में बरती गयी लापरवाही की जांच उच्च स्तरीय पदाधिकारी से कराने की मांग की. लोगों ने कहा कि सर्वेक्षण सूची के आधार पर जो चेक 4100 रुपया का वितरण किया गया है पुन: उसे काट कर 2100 सौ रुपया लिखवाकर हस्ताक्षर करवाया जा रहा है. जाम करने वालों में उमेश प्रसाद यादव, अकाली देवी, संजु देवी, लिलम देवी, अमेरिका देवी, मनीषा देवी, अंजनी देवी, कतरिया देवी, विद्यार्थी यादव, रंजित शर्मा, राजेंद्र ऋषिदेव, नरेश शर्मा, चल्लितर यादव, जितन राम, कृष्ण कुमार, नरेंद्र यादव, रूपक कुमार, आशा देवी, गीता देवी आदि शामिल थे. जाम की सूचना पर पहुंचे बीडीओ अनुरंजन कुमार, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश, नगर पार्षद श्वेतकमल उर्फ बौआजी ने लोगों को समझा कर जाम हटवाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










