एलएलबी पार्ट टू व प्री लॉ पार्ट वन का परीक्षा परिणाम प्रकाशित

Published at :14 May 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
एलएलबी पार्ट टू  व प्री लॉ पार्ट वन का परीक्षा परिणाम प्रकाशित

मधेपुरा. बीएन मंडल विवि में एलएलबी पार्ट टू का परीक्षा परिणाम प्रकाशित कर दिया गया है. कुलपति डॉ विनोद कुमार के निर्देश पर परीक्षा नियंत्रक डॉ नवीन कुमार ने बताया कि एलएलबी पार्ट टू फर्स्ट इयर 2013 व एलएलबी पार्ट टू सेकेंड इयर 2013 का परीक्षा परिणाम प्रकाशित कर दिया गया है. वहीं दूसरी ओर […]

विज्ञापन

मधेपुरा. बीएन मंडल विवि में एलएलबी पार्ट टू का परीक्षा परिणाम प्रकाशित कर दिया गया है. कुलपति डॉ विनोद कुमार के निर्देश पर परीक्षा नियंत्रक डॉ नवीन कुमार ने बताया कि एलएलबी पार्ट टू फर्स्ट इयर 2013 व एलएलबी पार्ट टू सेकेंड इयर 2013 का परीक्षा परिणाम प्रकाशित कर दिया गया है. वहीं दूसरी ओर प्री लॉ पार्ट वन सत्र 2013-14 का परीक्षा परिणाम प्रकाशित कर दिया गया है. प्री पीएचडी: परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ीमधेपुरा. विवि प्रशासन ने प्री पीएचडी के परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी है. परीक्षा नियंत्रक डॉ नवीन कुमार ने बताया कि प्री पीएचडी 2013 की परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि बढ़ा दी गयी है. उन्होंने कहा कि बिना विलंब शुल्क के 22 मई तक व विलंब शुल्क प्रति छात्र पांच सौ के साथ परीक्षा प्रपत्र 26 मई तक भरा जायेगा.अनुकंपा समिति की बैठक स्थगित मधेपुरा. बीएन मंडल विवि में 17 मई को होने वाली अनुकंपा समिति की बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गयी है. इस संबंध में प्रभारी कुलसचिव डॉ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि 17 मई को होने वाली अनुकंपा समिति की बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित की गयी. आगामी बैठक की सूचना बाद में दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन