नियोजन मेला में 20 कंपनियों ने लिया भाग

Published at :14 May 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
नियोजन मेला में 20 कंपनियों ने लिया भाग

मधेपुरा. श्रम संसाधन विभाग बिहार पटना के तत्वावधान में बुधवार को जिला नियोजनालय द्वारा शिव नंदन प्रसाद मंडल प्लस टू विद्यालय के प्रांगण में जिलास्तरीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला 2015 का आयोजन किया गया. मेले का उद्घाटन आइटीआइ मधेपुरा के प्रभारी प्राचार्य संतोष कुमार व जिला नियोजन पदाधिकारी नुर एहसन ने किया. नियोजन मेला […]

विज्ञापन

मधेपुरा. श्रम संसाधन विभाग बिहार पटना के तत्वावधान में बुधवार को जिला नियोजनालय द्वारा शिव नंदन प्रसाद मंडल प्लस टू विद्यालय के प्रांगण में जिलास्तरीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला 2015 का आयोजन किया गया. मेले का उद्घाटन आइटीआइ मधेपुरा के प्रभारी प्राचार्य संतोष कुमार व जिला नियोजन पदाधिकारी नुर एहसन ने किया. नियोजन मेला में 20 निजी कंपनियों ने भाग लिया. मेला में 1105 अभ्यर्थियों का किया गया. मेले में प्रधान लिपिक नजीर हैदर, शंभु प्रसाद गुप्ता, अभिषेक आनंद, विमल कुमार उपस्थित थे. अटल पेंशन योजना की मिली जानकारी फोटो – मधेपुरा 12कैप्शन – प्रतिनिधि, ग्वालपाड़ा उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक शाखा, ग्वालपाड़ा में रिजनल मैनेजर एसएन तिवारी, वित्तीय सलाहकार डॉ अमरेश कुमार ने अधिकारी व कर्मियों के साथ बैठक कर के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना व प्रधान मंत्री जीवन ज्योति योजना व अटल पेंशन योजना के बारे में जानकारी दी. मौके पर अमरेश कुमार ने बताया कि प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना दुर्घटना बीमा योजना है. जिसमें पूर्ण रूपेण नि:शक्ता या मृत्यु हो जाने पर लाभ व प्रधान मंत्री जीवन ज्योति योजना जीवन बीमा है. इसमें भी कसी भी कारण जीवन की हानी होने पर लाभ दिया जाता है. मौके पर ग्राहक सेवा केंद्र के बीसी शाखा प्रबंधक पीके मिश्रा, सहायक शाखा प्रबंधक नीरज कुमार, पीओ अभिषेक कुमार, पीओ प्रभाष कुमार व शेमनाथ झा, नंद किशोर सिंह, रविंद्र कुमार, नीतीश कुमार, अर्जुन कुमार, विंदेश्वरी मेहता, इंद्र देव कुमार आदि मौजूद थे

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन