मवेशी व्यापारी को गोली मार कर किया जख्मी, लूटे एक लाख

जख्मी की हालत नाजुक चार अपराधियों ने मनहरा नहर पुल के समीप दिया घटना को अंजाम प्रतिनिधि, मुरलीगंज(मधेपुरा)प्रखंड के मनहरा नहर पुल के समीप बुधवार की सुबह साढ़े छह बजे अपराधियों ने मवेशी व्यापारी को गोली मारकर जख्मी कर एक लाख नकदी व मोबाइल लूट लिया. लोगों ने जख्मी मो अमरूल को इलाज के लिए […]
जख्मी की हालत नाजुक चार अपराधियों ने मनहरा नहर पुल के समीप दिया घटना को अंजाम प्रतिनिधि, मुरलीगंज(मधेपुरा)प्रखंड के मनहरा नहर पुल के समीप बुधवार की सुबह साढ़े छह बजे अपराधियों ने मवेशी व्यापारी को गोली मारकर जख्मी कर एक लाख नकदी व मोबाइल लूट लिया. लोगों ने जख्मी मो अमरूल को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भरती कराया, जहां से अमरूल को मधेपुरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. पूर्णिया जिले के मुड़ वल्ला गांव निवासी मो अमरूल, मो मनुरूदीन व मो इजहार मवेशी खरीदने सिंहेश्वर मवेशी हाट जा रहा था. वहीं पूर्व से घात लगाये हथियार बंद चार अपराधियों ने मनहरा नहर पुल के समीप पहुंचने पर व्यापारी को रोका कर लूट पाट की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान व्यापारियों द्वारा विरोध करने पर अपराधियों ने गोली चला दी गयी, जिससे मो अमरूल जख्मी हो गया. इस दौरान अपराधी ने हथियार के बल पर एक लाख नकदी व मोबाइल लूट लिया. मो इजहार ने बताया कि आये दिन हमलोग मवेशी खरीदने सिंहेश्वर हाट जाते हैं. उन्होंने बताया कि हमलोग बाइक से सिंहेश्वर जा रहे थे. दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने सुनसान जगह का लाभ उठाकर हमला बोल दिया. इस बाबत थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश ने बताया कि अपराधियों कि गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










