दो दिवसीय दीनाभद्री सम्मेलन के अवसर पर 251कन्याओं ने कलश यात्रा में शामिल

Updated at : 01 Apr 2026 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
दो दिवसीय दीनाभद्री सम्मेलन के अवसर पर 251कन्याओं ने कलश यात्रा में शामिल

जय श्रीराम के जयकारे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा में शामिल हुये.

विज्ञापन

कुमारखंड, मधेपुरा.

प्रखंड अंतर्गत बिशनपुर सुंदर पंचायत स्थित मनकाहा दीनाभद्री मंदिर परिसर से बुधवार को 251 कन्याओं के द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. इस मौके पर स्थानीय ग्रामीण व सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बैंड बाजे के साथ जय दीनाभद्री, जय श्रीराम के जयकारे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा में शामिल हुये. कलश शोभा यात्रा दीना भद्री मंदिर परिसर में पूजा अर्चना करने के बाद काकर सुरसर नदी से कलश में जल भरकर पंडित के द्वारा वैदिक मंत्रोंचार के साथ नगर भ्रमण शुरू हुआ.

इस अवसर पर मुख्य आयोजन कर्ता प्रमुख सिंधी सूर्य के पति प्रिंस कुमार ने कॉकर स्थित सुरसर नदी का पूजन किया. तत्पश्चात कलश यात्री जलपात्र में जल भरकर मनकाहा भगवती मंदिर परिसर होते हुये परसाही, लक्ष्मीनिया, सिमराही होते हुये व नगरभ्रमण करते हुये पुनः मनकाहा भगवती मंदिर पहुंचे. जहां पुजारी द्वारा विधि विधान से कलश को मंदिर परिसर में स्थापित किया. कलश शोभा यात्रा के दौरान वातावरण भक्तिपूर्ण माहौल में गूंजता रहा. इस दौरान सभी श्रद्धालु ने प्रसाद ग्रहण कर अपने अपने घर लौटे. आयोजक ने बताया कि दो दिवसीय दीनाभद्री सम्मेलन का कार्यक्रम शुरू किया जायेगा. इसमें विभिन्न जगहों से भक्तों की मंडली आयेगी एवं दीनाभद्री के वीरता और भक्ति का यश गान सम्मेलन में बतलाया जायेगा. कलश शोभायात्रा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर भ्रमण के दौरान भतनी थाना पुलिस फोर्स भी तैनात रहे. मौके पर प्रमुख पति प्रिंस कुमार, शंभू यादव, सुशील ऋषिदेव, बच्चालाल ऋषिदेव, जय किशुन ऋषिदेव, चंदन ऋषिदेव, रामचंद्र ऋषिदेव, वार्ड सदस्य- गजेंद्र ऋषिदेव, पूर्व समिति राम जी ऋषिदेव, गणेशी ऋषिदेव, विनोद ऋषिदेव, शत्रुघ्न ऋषिदेव, रामप्यारी ऋषिदेव, राजकुमार ऋषिदेव, रिंकू यादव, संजय यादव, सहित सैकड़ों महिला पुरुष युवा व युवती कलश यात्री और श्रद्धालु शोभा यात्रा में मौजूद थे.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन