अनुमंडल कार्यालय में हथियारों की जांच जारी

Updated at : 05 Dec 2019 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
अनुमंडल कार्यालय में हथियारों की जांच जारी

उदाकिशुनगंज : अनुमंडल क्षेत्र के लाइसेंसी हथियारों की जांच जारी है. हथियार की जांच अनुमंडल कार्यालय में हो रहा है. एसडीएम एसजेड हसन ने बताया कि आर्म्स वेरीफिकेशन के लिए अनुमंडल के थाना बार तिथि का निर्धारण किया गया है. उन्होंने बताया कि इस बाबत कई क्षेत्र से आर्म्स जांच कराने के लिए लोग नहीं […]

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज : अनुमंडल क्षेत्र के लाइसेंसी हथियारों की जांच जारी है. हथियार की जांच अनुमंडल कार्यालय में हो रहा है. एसडीएम एसजेड हसन ने बताया कि आर्म्स वेरीफिकेशन के लिए अनुमंडल के थाना बार तिथि का निर्धारण किया गया है. उन्होंने बताया कि इस बाबत कई क्षेत्र से आर्म्स जांच कराने के लिए लोग नहीं पहुंच रहे. जिस थाना क्षेत्र के लोग हथियार की जांच नहीं करा पाए. वहां के लिए सामान्य तिथि तय की गयी है. लाइसेंसधारियों से हथियार की जांच कराने को कहा गया है.

जारी निर्देश के मुताबिक ग्वालपाड़ा, बिहारीगंज थाना व अरार ओपी क्षेत्र में पांच और उदाकिशुनगंज थाना, बुधमा ओपी क्षेत्र में छह दिसंबर को हथियार के भौतिक सत्यापन की तिथि तय की गयी है, जबकि पुरैनी, चौसा और फुलौत ओपी क्षेत्र में तीन तथा आलमनगर और रतवारा ओपी क्षेत्र में चार दिसबंर की तिथि तय की गई थी. निर्देश के बाद भी लोग आर्मस के भौतिक सत्यापन के लिए नहीं पहुंच पाये.
एसडीएम ने बताया छूटे हुए लोगों के आर्म्स का भौतिक सत्यापन सात और आठ दिसबंर को होगा. तय समय पर भौतिक सत्यापन नहीं कराने वालो की अनुज्ञप्ति रद्द की अनुशंसा की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन