अपराधियों ने किराना व्यवसायी गोली मारकर किया जख्मी, लोगों ने एनएच को किया जाम

मुरलीगंज : सोमवार की देर संध्या जयरामपुर चौक के किराना व्यवसायी अग्रज आनंद उर्फ मुन्ना भगत पर उनके घर के समीप अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया. गोली मुन्न भगत के दाहिने पैर में लगी. परिजनों ने आनन-फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां मुन्ना भगत को बेहतर चिकित्सा के लिए मधेपुरा रेफर […]
मुरलीगंज : सोमवार की देर संध्या जयरामपुर चौक के किराना व्यवसायी अग्रज आनंद उर्फ मुन्ना भगत पर उनके घर के समीप अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया. गोली मुन्न भगत के दाहिने पैर में लगी. परिजनों ने आनन-फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां मुन्ना भगत को बेहतर चिकित्सा के लिए मधेपुरा रेफर किया. सदर अस्पताल से भी उसे दरभंगा रेफर कर दिया. मामले को लेकर व्यवसायी आक्रोशित हो उठे. आक्रोशित व्यवसायियों ने एनएच 107 को जामकर प्रदर्शन किया. रात 10:00 बजे से 11:00 बजे तक जाम लगा रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




