ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर व मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

नयानगर/उदाकिशुनगंज : शहजादपुर रोड पर ट्रैक्टर पलटने से रविवार की देर रात ड्राइवर व मजदूर की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार उदाकिशुनगंज थाना अंतर्गत बुधमा ओपी क्षेत्र के शहजादपुर निवासी रितेश मुनि व लखीसराय जिले परकीया गांव का रहने वाला ड्राइवर रविवार की रात्रि को ट्रैक्टर लेकर ठीहा गांव आ रहा था. ट्रैक्टर को […]

विज्ञापन

नयानगर/उदाकिशुनगंज : शहजादपुर रोड पर ट्रैक्टर पलटने से रविवार की देर रात ड्राइवर व मजदूर की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार उदाकिशुनगंज थाना अंतर्गत बुधमा ओपी क्षेत्र के शहजादपुर निवासी रितेश मुनि व लखीसराय जिले परकीया गांव का रहने वाला ड्राइवर रविवार की रात्रि को ट्रैक्टर लेकर ठीहा गांव आ रहा था. ट्रैक्टर को लखीसराय जिले के रितेश कुमार चला रहा था. रविवार रात्रि गांव के पास अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ कर पलट गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
इससे दोनों की मौत हो गयी. हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर में फंसे दोनों के शव को बाहर निकाला. स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रखंड के बुधमा पंचायत के विभिन्न वार्ड में खुशी ट्रांजैक्शन कंपनी द्वारा नल जल योजना के पाइप लगाने का कार्य चल रहा है.
उसी कार्य को अंजाम देकर ट्रेंचर मशीन लेकर ड्राइवर रमेश कुमार अस्थायी ठीहा गांव आ रहा था. इसी दौरान अन्य प्रदेश से मजदूरी कर आ रहे शहजादपुर गांव निवासी कुलदीप मुनि का 21 वर्षीय पुत्र रितेश मुनि अपने घर जा रहा थे. रास्ते में ट्रैक्टर देख उसे रोककर उस पर बैठ गया. रास्ते में बघियाबासा के समीप मोड़ पर ट्रेंचर मशीन अचानक पलट जाने से दोनों युवक ट्रेंचर मशीन के नीचे दब गया.
इधर, जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है. स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन को दूरभाष पर घटना की जानकारी दी. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही बुधमा ओपी प्रभारी केडी यादव ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन