एसटीएफ ने कजरा थाना क्षेत्र से हार्डकोर नक्सली को पकड़ा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लखीसराय : एसटीएफ ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर कजरा थाना क्षेत्र के घोघरघाटी निवासी चंद्रिका कोड़ा के पुत्र सह हार्डकोर नक्सली मंटू कोड़ा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार मंटू कोड़ा के ऊपर कजरा […]
विज्ञापन
लखीसराय : एसटीएफ ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर कजरा थाना क्षेत्र के घोघरघाटी निवासी चंद्रिका कोड़ा के पुत्र सह हार्डकोर नक्सली मंटू कोड़ा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार मंटू कोड़ा के ऊपर कजरा व चानन थाना में कुल पांच मामले दर्ज हैं.
पुलिस को काफी दिनों से थी मंटू की तलाश
जिसमें 2013 में चानन थाना क्षेत्र के कुंदर हॉल्ट के पास धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस पर हुए चर्चित नक्सली हमले में शामिल होने का भी आरोप है. पुलिस को मंटू की काफी दिनों से तलाश थी. मंटू के क्षेत्र में होने की सूचना पर एसटीएफ उसकी गिरफ्तारी के लिए लगी हुई थी. रविवार की दोपहर उसे कजरा थाना क्षेत्र के राजघाट के पास से गिरफ्तार किया गया.
हालांकि मंटू के पास से पुलिस को गिरफ्तारी के वक्त कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है. मंटू कोड़ा पर चानन थाना में इंटरसिटी पर हमले के मामले में कांड संख्या 33/13, 34/13 तथा कजरा थाना में कांड संख्या 33/10, 19/14, 22/14 दर्ज हैं. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










