पति से तंग आकर पत्नी ने दो बेटियों संग निगला जहर, महिला की मौत

Updated at : 06 Feb 2019 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
पति से तंग आकर पत्नी ने दो बेटियों संग निगला जहर, महिला की मौत

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा में सिंहेश्वर गौरीपुर पंडा टोला वार्ड नौ निवासी उमेश ऋषिदेव की पत्नी ममता देवी व उनके दो बच्ची कीड़े मारने वाली दवा खा लेने से ममता देवी की मौत हो गयी. दोनों बच्चे की हालत नाजुक है. जानकारी के अनुसार मृतक महिला गौरीपुर निवासी उमेश ऋषिदेव 30 वर्षीय पत्नी ममता […]

विज्ञापन

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा में सिंहेश्वर गौरीपुर पंडा टोला वार्ड नौ निवासी उमेश ऋषिदेव की पत्नी ममता देवी व उनके दो बच्ची कीड़े मारने वाली दवा खा लेने से ममता देवी की मौत हो गयी. दोनों बच्चे की हालत नाजुक है. जानकारी के अनुसार मृतक महिला गौरीपुर निवासी उमेश ऋषिदेव 30 वर्षीय पत्नी ममता देवी है. बताया गया है की उमेश ऋषिदेव को दो पत्नी है. पारिवारिक कलह की वजह से पहली पत्नी अपने पति से दिनों से नाराज चल रही थी.

ग्रामीणों ने बताया दूसरी शादी के बाद पिछले एक वर्ष से पति-पत्नी का संबंध ठीक नहीं चल रहा था. पति-पत्नी की विवाद को लेकर गांव में कई बार पंचायत भी हुई. बावजूद पति-पत्नी का संबंध ठीक नहीं हो पाया. मंगलवार को ममता देवी बाजार से घर लौटने के बाद बच्चों को वर्म की दवा कहकर जहर खिला दी और खुद भी जहर खा ली. देर शाम तबीयत बिगड़ने पर पड़ोस के लोगों ने सभी को ईलाज के लिए सिंहेश्वर पीएचसी लाया जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इसी बीच ईलाज के दौरान सदर अस्पताल में महिला ने दम तोड़ दिया. वही दोनों बच्चियों अंजली कुमारी छह नेहा कुमारी पांच वर्ष की स्थिति नाजुक बनी हुई है.

ये भी पढ़ें… दूसरी शादी की फिराक में था पति, जब पत्नी ने किया विरोध तो…

घटना के बाद महिला का पति फरार है. मृतक महिला के मायके जीतापुर है. ग्रामीणों ने बताया मृतक महिला को तीन बेटी है. बड़ी बेटी ननिहाल में रह रही है. प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद प्रसाद ने बताया मृतक महिला का परिजन फरार है. आवेदन या फर्द बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है.

मृतका की मां ने लगाया जहर खिला कर हत्या का आरोप

जब ममता देवी की मां समिया देवी सदर अस्पताल में आयी तो उन्होंने आरोप लगाया कि दामाद उमेश ऋषिदेव और उसकी दूसरी पत्नी मुनचुन देवी दोनों ने मिलकर मेरी बेटी ममता देवी को जहर खिला दिया. उन्होंने यह भी बताया कि उनके दामाद के साथ पिछले कई दिनों से झगड़ा चल रही थी. कल मेरी बड़ी बेटी आशा देवी को समाज के लोगों ने फोन करके बताया कि ममता देवी को जहर खिला दिया गया है तो उसके बाद आज हमलोग सदर अस्पताल में पहुंचे. जहां हमलोग मेरी बेटी मृत पड़ी थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें… शादी के 20 साल बाद शराबी पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, नहर के किनारे शव फेंककर हुआ फरार

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन