शराब के नशे में पति ने पत्नी व पुत्र को मारा चाकू, घायल

Updated at : 27 Jan 2019 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
शराब के नशे में पति ने पत्नी व पुत्र को मारा चाकू, घायल

मधेपुरा : बिहार में मधेपुरा के गम्हरिया की पिपराही पंचायत के वार्ड नंबर दो में एक शराबी पिता ने अपनी पत्नी और पुत्र को नशे के हालत में चाकू मार दिया. जानकारी के अनुसार मुन्ना शर्मा शराब पीकर अपने घर आया. इस पर उनकी पत्नी मधिया देवी के साथ बकझक होने लगी. इस दौरान मुन्ना […]

विज्ञापन

मधेपुरा : बिहार में मधेपुरा के गम्हरिया की पिपराही पंचायत के वार्ड नंबर दो में एक शराबी पिता ने अपनी पत्नी और पुत्र को नशे के हालत में चाकू मार दिया. जानकारी के अनुसार मुन्ना शर्मा शराब पीकर अपने घर आया. इस पर उनकी पत्नी मधिया देवी के साथ बकझक होने लगी. इस दौरान मुन्ना ने मधिया को चाकू से प्रहार कर जख्मी कर दिया. मां को घायल देखकर पुत्र गजेंद्र शर्मा बचाने गया तो मुन्ना शर्मा ने उस पर भी चाकू से प्रहार कर दिया. इससे मां एवं बेटा दोनों जख्मी हो गयी. परिजनों की मदद से उसे स्थानीय पीएचसी ले जाया गया.

डॉक्टरों ने गजेंद्र शर्मा की स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जहां गजेंद्र शर्मा का इलाज किया जा रहा है. मां मधिया देवी का इलाज पीएचसी में किया जा रहा है. थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया मुन्ना को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. आवेदन मिलने के उपरांत प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

ये भी पढ़ें… गणतंत्र दिवस के दिन भी शराब के नशे में पति को बवाल करना पड़ा महंगा, पत्नी ने भेजवाया जेल

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन