डूबने से बालक की मौत

आलमनगर : थाना क्षेत्र के महमूदा निवासी बत्तीस मुनि के दो वर्षीय पुत्र शुभम कुमार की मौत पानी भरे गढ्ढे में डूबने से हो गयी. इस बाबत मृतक की मां अनु देवी ने बताया कि दोपहर दरवाजे पर मेरा सबसे छोटा लड़का शुभम कुमार खेल रहा था. इसी दौरान पैर फिसल गया, जिससे वह पानी […]
आलमनगर : थाना क्षेत्र के महमूदा निवासी बत्तीस मुनि के दो वर्षीय पुत्र शुभम कुमार की मौत पानी भरे गढ्ढे में डूबने से हो गयी. इस बाबत मृतक की मां अनु देवी ने बताया कि दोपहर दरवाजे पर मेरा सबसे छोटा लड़का शुभम कुमार खेल रहा था. इसी दौरान पैर फिसल गया, जिससे वह पानी भरे गड्ढे में चला गया, जब तक हम लोग दौड़कर बच्चे को गहरे पानी से निकाले व आलमनगर अस्पताल ले गये. वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. इस बाबत थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मृतक बच्चे का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया गया है. घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




