बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों की बढ़ी चिंता

Updated at : 06 Apr 2018 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों की बढ़ी चिंता

किसानों में कहीं खुशी, तो कहीं गम उदाकिशुनगंज : गुरुवार को हुई बारिश से कहीं खुशी कहीं गम है. जैसे ही दिन को बारिश शुरू हुई एक बार तो किसानों के चेहरे खिले, लेकिन कुछ क्षण बाद ही आसमान से बारिश की फुहारों को देखकर जो किसान गेहूं की खेती करते हैं उनके चेहरे से […]

विज्ञापन

किसानों में कहीं खुशी, तो कहीं गम

उदाकिशुनगंज : गुरुवार को हुई बारिश से कहीं खुशी कहीं गम है. जैसे ही दिन को बारिश शुरू हुई एक बार तो किसानों के चेहरे खिले, लेकिन कुछ क्षण बाद ही आसमान से बारिश की फुहारों को देखकर जो किसान गेहूं की खेती करते हैं उनके चेहरे से मुस्कान छीन ली. क्षेत्र के कई किसानों ने बताया कि पहले मकई की खेती ने सबको रुलाया ही है अब इस बारिश की वजह से जो गेहूं की फसल काटी गयी है उसमें मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. किसानों ने बताया कि अधिकांश लोगों ने गेहूं के फसल की कटनी शुरू कर दी थी. अचानक हुई बारिश की वजह से गेहूं खेत में ही भींग गया, जो नुकसान देह साबित होगी.
फसल विक्रय के समय सही दाम नहीं मिल पायेगा. हालांकि किसान अपनी फसलों को बचाने, मुनाफा बढ़ाने के लिए अतिरिक्त खर्चा उठाकर फसल को बचाने के लिए समुचित व्यवस्था की जा रही है. लक्ष्मीपुर पंचायत के टेलढिया गांव के किसान मंतोष यादव,बबलू यादव,धीरेन कुमार,रबी,कप्पो यादव ने बताया कि गेहूं की कटनी हमलोगों ने कर ली है, इस बारिश की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इससे पहले दूसरे खेत में अग्रतर मक्के की खेती ने हताश किया था. अब गेहूं की खेती भी परेशानी का सबब बन सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन