बिहार के मधेपुरा में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, पत्नी व बेटे समेत घर के मुखिया को मारी गोली

Updated at : 18 Dec 2023 12:19 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार के मधेपुरा में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, पत्नी व बेटे समेत घर के मुखिया को मारी गोली

बिहार के मधेपुरा में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या गोली मारकर कर दी गयी है. रविवार की रात को घटना को अंजाम दिया गया. सुबह इसकी जानकारी मिलते ही लोग मृतकों को देखने उमड़ पड़े. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

कुमार आशीष, मधेपुरा: बिहार के मधेपुरा जिले के भर्राही ओपी क्षेत्र अंतर्गत सकरपुरा वार्ड-5 में रविवार की रात एक ही परिवार की एक महिला समेत तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. घटना की वजह अभी पूरी तरह सामने नहीं आ सकी है. पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है. मृतकों में सूर्य नारायण साह (50), उनकी पत्नी अनिता देवी और बेटा प्रद्युमन साह है. तीनों को सिर में गोली मारी गयी है. घटनास्थल पर आसपास के लोग बड़ी संख्या में आकर जुटे हैं. वहीं मधेपुरा के एसपी , एएसपी व कोसी रेंज के डीआइजी शिवदीप लांडे भी मौके पर पहुंच गए हैं.

बेटों ने की है एक से अधिक शादी..

मृतकों की पहचान सूर्यनारायण साह (50), अनीता देवी (46) और प्रद्युम्न साह (25) के रूप में हुई. बताया जा रहा है कि सूर्य नारायण शाह का अपने ही बड़े भाई रामनारायण शाह से कई वर्षों से जमीन विवाद चल रहा था. इसको लेकर दोनों पक्षों में कई बार मारपीट की घटना में हुई थी. जमीन विवाद का मामला कोर्ट में चल रहा है. स्थानीय लोग इसे जमीन विवाद से जोड़कर देख रहे हैं. मृतक सूर्यनारायण शाह को दो बेटे थे. बड़े बेटे सुशील कुमार उर्फ रमन की दो शादियां थी. उसकी पहली पत्नी इसको छोड़कर दूसरी शादी रचा ली. वहीं छोटे बेटे प्रद्युम्न की 3 शादियां थी. पति-पत्नी में अक्सर मारपीट हुआ करता था. घरेलू कलह के कारण पहली दो पत्नी प्रद्युम्न को छोड़ कर चली गई थी. इसके बाद प्रद्युम्न ने 5 माह पूर्व तीसरी शादी की थी. पत्नी को प्रद्युम्न ने एक सप्ताह पूर्व मायके पहुंचा दिया था.

जमीन विवाद भी चर्चे में..

मृतक सूर्यनारायण साह की छोटी बेटी रेणु कुमारी ने बताया कि उनके पिता से उनके बड़े पापा रामनाराण साह को जमीन का विवाद चल रहा था. उनके परिवार के कोई भी लोग हत्या के बाद देखने के लिए भी नहीं आए. इधर घटना की सूचना मिलते ही एसपी राजेश कुमार, एएसपी प्रर्वेंद्र भारती पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर तहकीकात कर रहे हैं. कोसी रेंज के डीआइजी शिवदीप लांडे भी मौके पर पहुंचे हैं. फिलहाल पुलिस ने तीनों मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए ट्रैक्टर की मदद से मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है.

जो जहां दिखा, उसे वहीं जाकर मारी गोली..

मिली जानकारी के अनुसार, पूरे परिवार को मौत के घाट उतारने के उद्देश्य से ही हमलावर आए थे. घर के अंदर घुसने पर जो जहां पाए गए उसे वहीं मार दिया. घर के मुखिया सूर्य नारायण शाह और उनका बेटा प्रदुम कुमार बरामदे पर अलाव सेंक रहे थे. दोनों को वहीं पर मार डाला गया. दोनों के सिर में गोली मारी गयी. जबकि सूर्य नारायण शाह की पत्नी घर के अंदर थीं. अनीता देवी को अपराधी ने घर के अंदर जाकर गोली मारी जहां वो बेड पर सोयी हुई थीं. तीनों के सिर में ही गोली मारी गयी है. सघन बस्ती के बीच घर होने के बावजूद किसी को कुछ पता नहीं चल सका. वहीं तिहरे हत्याकांड की जानकारी मिलते ही लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गयी.

DIG शिवदीप लांडे घटनास्थल पर पहुंचे, एसपी बोले.. 

एसपी राजेश कुमार ने बताया कि हत्या के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इस हत्या में कई एंगल निकलकर सामने आ रहा है. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा और इस घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन