कटिहार: वीडियो कॉलिंग के दौरान पति-पत्नी में तकरार, आखिर क्यों पति ने लाइव वीडियो कॉल पर लगायी फांसी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 May 2023 11:51 PM
मिस्त्री टोला निवासी सुभान की आठ महीने पहले ही शादी हुई थी. उसने रेशमीना खातून से प्रेम-विवाह किया था. सुभान कमाने के लिए मुंबई गया हुआ था. गुस्से में आकर सुभान ने विडियो कॉल पर लाइव फांसी लगा ली.
बिहार: कटिहार के बारसोई के आबादपुर से आत्महत्या का एक चौकानेवाला मामला सामने आ रहा है. मिस्त्री टोला निवासी सुभान की आठ महीने पहले ही शादी हुई थी. उसने रेशमीना खातून से प्रेम-विवाह किया था. सुभान कमाने के लिए मुंबई गया हुआ था. पति-पत्नी वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे. बातचीत के दौरान ही दोनों में किसी बात पर तकरार हुआ. गुस्से में आकर पति ने विडियो कॉल पर लाइव फांसी लगा ली.
मामला बारसोई प्रखंड से जुड़ा है. बताया जाता है कि बारसोई के आबादपुर पंचायत स्थित मिस्त्री टोला निवासी सुभान मुंबई कमाने गया था. मृतक के पिता भेलू ने बताया कि बुधवार को सुबह से ही किसी बात को लेकर घर में बहू और मुंबई स्थित उसके बेटे के बीच फोन पर तीन-चार बार तीखी बहस हुई थी. इसके बाद सुभान ने पत्नी को वीडियो कॉल किया. वीडियो कॉल के दौरान दोनों में फिर तीखी बहस हुई. गुस्साये सुभान ने वीडियो कॉल के दौरान ही मुंबई स्थित कमरे में लाइव फांसी लगा ली. पिता ने बताया कि सुभान की शादी लगभग आठ महीने पूर्व मुस्लिम रीती-रिवाज के अनुसार पश्चिम बंगाल स्थित सिमलिया ग्राम में रेशमीना खातून से हुई. सुभान ने प्रेम-विवाह किया है.
Also Read: बिहार: पत्नी के अवैध संबंध का विरोध करना पड़ा भारी, प्रेमी ने गला दबाकर ले ली जान, जानें पूरी कहानी
लाइव फांसी लगाने का आभास जब पत्नी को हुआ तो उसने परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी दी. तब परिजनों ने मुंबई में रहनेवाले गांव लोगों को इसकी सूचना दी. लोग पहुंचे और सुभान को फंदे से नीचे उतारा तबतक उसकी मौत हो चुकी थी. युवक का शव मुंबई से बारसोई लाया जा रहा है. पिता ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व ही अगलगी की घटना में उनका आशियाना राख हो गया था. अब बेटे की मौत से मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










