Live Updates

Lalu Yadav CBI Raid Live: राजद समर्थकों के हंगामे के बीच CBI टीम को गेट तक छोड़ने आए राबड़ी व तेजप्रताप

Updated:
विज्ञापन

Lalu Yadav CBI Raid Live Updates: लालू यादव और उनके परिवार से जुड़े लोगों के 17 से अधिक ठिकानों पर शुक्रवार की सुबह छह से सीबीआई की टीम छापेमारी कर रही है. यह छापे दिल्ली, मध्यप्रदेश और बिहार में एक साथ की जा रही है. छापेमारी से संबंधित अपडेट खबरों के लिए बने रहे www.prabhatkhabar.com के साथ.

विज्ञापन

CBI अफसरों का आरजेडी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

राबड़ी देवी आवास के बाहार राजद कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगाम किया. छापेमारी के बाद राबड़ी आवास से बाहर निकलने में CBI अधिकारियों को दिक्कत आ रही थी. गेट के बाहर RJD कार्यकर्ता नारेबाजी और धक्कामुक्की कर रहे थे. इससे नाराज होकर राबड़ी देवी और तेज प्रताप बाहर आए और अधिकारियों के जाने के लिए रास्ता बनवाया.

ASP काम्या मिश्रा पहुंची राबड़ी आवास

राजद कार्यकर्ता राबड़ी आवास के बाहर जमे हुए है. राबड़ी आवास के बाहर हंगामे की खबर सामने आ रही है. इस दौरान ASP काम्या मिश्रा राबड़ी आवास पहुंची है. राबड़ी आवास के बाहर राजद कार्यकर्ताओं ने CBI के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है. राजद कार्यकर्ताओं द्वारा गेट खोलने की कोशिश की जा रही है.

CBI की रेड पर तेजस्वी यादव का ट्वीट

CBI की रेड पर तेजस्वी यादव ने किया ट्वीट किया है. तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि लड़ रहे हैं, जीत रहे हैं. लड़ते रहेंगे, जीतते रहेंगे. देर सही लेकिन विजय सदैव सत्य की ही होती है. ऐ हवा जाकर कह दो, दिल्ली के दरबारों से, नहीं डरा है नहीं डरेगा, लालू इन सरकारों से.

लालू प्रसाद पर नौकरी देकर जमीन लिखवाने के एक दर्जन से अधिक प्रमाण : सुशील मोदी

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के ठिकानों पर सीबीआइ छापेमारी को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि यह कोई नया मामला नहीं है. राजद के नेता बताएं कि खटाल में गायों को चारा खिलाने का काम करने वाले इन लोगों के पास लाखों की संपत्ति कहां से आयी. उसने गिफ्ट क्यों किया? लालू प्रसाद का यह तरीका था, जिसके एक दर्जन से ज्यादा प्रमाण हैं. बिना प्रमाण के तो असंख्य मामले हैं, जिनमें रेलवे में नौकरी देकर जमीन लिखवा लिया गया.

लंदन से एक वीडियो साझा करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने कहा…

लंदन से एक वीडियो साझा करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने कहा है कि जब जब आपकी सरकार हिलती है. जन उभार की राजनीति होती है. आपके विरुद्ध सामाजिक और राजनीतिक गोलबंदी होती है. तब आप भय और खौफ की राजनीति करते हैं. एक के माध्यम से दूसरे को डराने की कोशिश करते हैं. यह जान लीजिए कि कोई नहीं डरेगा! ना हम और ना ही कोई और!.. राजद लोगों के हक-हुकूक के लिए बिना डरे, बिना झुके, लड़ता आया है और लड़ता रहेगा.

लालू के करीबियों के घर पांच घंटे तक चली सीबीआई की छापेमारी 

गोपालगंज. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी तीन लोगों के घर पर सीबीआई की टीम ने शुक्रवार की सुबह छापेमारी की. तकरीबन पांच घंटे तक चली सीबीआइ की छापेमारी में रेलवे में नौकरी से जुड़े कई अहम दस्तावेज और बैंक की पासबुक समेत अन्य कागजात मिले हैं. सीबीआइ दो लोगों को पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर गयी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola