Bihar News: डिप्टी मेयर के घर चल रही थी शराब पार्टी, नशे में बेटा समेत चार गिरफ्तार

Bihar News: पटना दीघा थाने के कुर्जी गेट नंबर 64 के अंदर डिप्टी मेयर रजनी देवी के आवास से शराब के नशे में उनके बेटे समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया.
पटना दीघा थाने के कुर्जी गेट नंबर 64 के अंदर डिप्टी मेयर रजनी देवी के आवास से शराब के नशे में उनके बेटे समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई शनिवार की देर रात डॉयल-100 की सूचना पर की गयी. कमरे से पुलिस ने शराब की तीन खाली बोतलें भी बरामद की हैं.
गिरफ्तार युवकों में डिप्टी मेयर के 23 वर्षीय बेटे आतिश कुमार के अलावा गेट नंबर 89 निवासी स्व. रघुपति सिंह का बेटा 36 वर्षीय धनंजय कुमार, पाटलिपुत्र थाने के गोसाई टोला निवासी मो नसीम हुसैन का 31 वर्षीय बेटा मो वकील और शाहपुर थाने के सुजीत सिंह परमार का 26 वर्षीय बेटा ईश्वर सिंह परमार शामिल हैं. दीघा थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि डायल-100 से मिली सूचना पर डिप्टी मेयर के मकान में छापेमारी की, जिसके दौरान चार युवक मौके पकड़े गये. सभी की ब्रेथ एनेलाइजर से जांच की गयी, तो वे नशे में पाये गये.
विपक्ष की साजिश : रजनी
डिप्टी मेयर रजनी देवी ने कहा कि कमरे से तीन खाली बोतलें बरामद हुई हैं, जो काफी पुरानी हैं. यह सारी कार्रवाई विपक्ष के लोगों ने करवायी है. यह एक राजनीतिक साजिश है. कानून पर पूरा भरोसा है. पकड़े गये सभी पढ़ने-लिखने वाले हैं.
Posted by: Radheshyam Kushwaha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










