ePaper

कल चालू होगा पटना का लाइफ लाइन, आर ब्लॉक-दीघा सिक्स लेन रोड का सीएम नीतीश कुमार करेंगे उद्घाटन

Updated at : 14 Jan 2021 7:24 AM (IST)
विज्ञापन
कल चालू होगा पटना का लाइफ लाइन, आर ब्लॉक-दीघा सिक्स लेन रोड का सीएम नीतीश कुमार करेंगे उद्घाटन

शहर के दो हिस्से अब तेज रफ्तार वाली सड़क से आपस में जुड़ जायेंगे. चंद मिनटों में ही एक छोर से दूसरे छोर पहुंचा जा सकता है.

विज्ञापन

पटना. आर ब्लॉक-दीघा रोड का 15 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उद्घाटन करेंगे. इसको लेकर रोड के सभी काम को फाइनल टच दिया जा रहा है.

इसी सिलसिले में बुधवार को डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने अधिकारियों की टीम के साथ इसका निरीक्षण किया.

सड़क बन कर तैयार है और इसके उद्घाटन के बाद पटना को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है. इससे दीघा इलाके से आर ब्लॉक तक आना अब बेहद आसान हो जायेगा.

शहर के दो हिस्से अब तेज रफ्तार वाली सड़क से आपस में जुड़ जायेंगे. चंद मिनटों में ही एक छोर से दूसरे छोर पहुंचा जा सकता है.

अधिकारियों ने इस दौरान सड़क निर्माण की तैयारी, वाहनों के सुगम एवं सुरक्षित परिचालन संबंधी एहतियाती एवं सुरक्षात्मक उपाय, विधि-व्यवस्था सहित कई बिंदुओं पर विमर्श किया.

साथ ही स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर फीडबैक लिया. इस मौके पर नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा, ट्रैफिक एसपी डी अमरकेश, सिटी एसपी विनय तिवारी, अपर समाहर्ता विधि-व्यवस्था केके सिंह, सदर एसडीओ नितिन कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद थे.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन