बिहार के ललन सिंह का यूपी में हुआ एनकाउंटर, PNB कैश वैन लूटकांड का था मास्टरमाइंड

Edited by Karuna Tiwari
Updated:
विज्ञापन

Lalan Singh Encounter: बिहार का ललन सिंह का यूपी में हुआ एनकाउंटर, पीएनबी कैश वैन लूटकांड का था मास्टरमाइंड...सहारनपुर एनकाउंटर में मारा गया ललन सिंह बिहार के चर्चित बेलछी पीएनबी कैशवैन लूटकांड का मुख्य आरोपी था. उस पर हत्या, डकैती और लूट के कई मामले दर्ज थे.

विज्ञापन

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट
Lalan Singh Encounter:
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया ललन सिंह बिहार के चर्चित बेलछी पीएनबी कैशवैन लूटकांड का मुख्य आरोपी था. वर्ष 2017 में उसने अपने गैंग के साथ मिलकर 60 लाख रुपये की लूट और तीन लोगों की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था.

कैशवैन लूटकर तीन लोगों को उतारा था मौत के घाट

जानकारी के अनुसार, ललन सिंह और उसके साथियों ने बेलछी में पीएनबी बैंक के सामने पहुंचे कैश वैन को निशाना बनाया था. बदमाशों ने 60 लाख रुपये लूट लिए थे और दो सुरक्षा गार्ड योगेश्वर पासवान, सुरेश सिंह तथा चालक अजीत यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी. वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे.

पटना पुलिस ने घर पर की थी बड़ी कार्रवाई

घटना के बाद पटना पुलिस ने समस्तीपुर स्थित ललन सिंह के घर पर छापेमारी की थी. इस दौरान ललन सिंह, उसके भाई मनीष कुमार और उसके पिता को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने लूट की रकम में से 45 लाख रुपये भी बरामद किए थे.

जेल से निकलते ही फिर अपराध की दुनिया में लौटा

जेल से छूटने के बाद ललन सिंह और उसका भाई मनीष कुमार दोबारा अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गए. समस्तीपुर जिले के मोहिद्दीननगर निवासी ललन सिंह पर बिहार और उत्तर प्रदेश में हत्या, डकैती और लूट के कई मामले दर्ज थे.

सात हत्याओं और पुलिसकर्मियों की हत्या का था आरोपी

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, ललन सिंह और उसके गिरोह ने दो सब इंस्पेक्टर, एक बैंक कैशियर और सुरक्षा गार्ड समेत सात लोगों की हत्या की थी. नालंदा और फतुहा में पुलिसकर्मियों की हत्या कर सरकारी पिस्टल लूटने की घटनाओं में भी उसका नाम सामने आया था.

Lalan Singh Encounter: यूपी में बनाया था अपराध का नया ठिकाना

बिहार में लगातार पुलिस दबाव बढ़ने के बाद ललन सिंह और उसके गिरोह ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी, सहारनपुर और आसपास के इलाकों में अपना नेटवर्क खड़ा कर लिया था. वहीं से गिरोह आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता रहा.

दारोगा की हत्या के बाद बढ़ी थी पुलिस की तलाश

ललन सिंह, उसके भाई मनीष सिंह और रजनीश सिंह पर वाराणसी में दारोगा अजय यादव की हत्या कर सरकारी पिस्टल लूटने का भी आरोप था. वर्ष 2025 में वाराणसी पुलिस ने मुठभेड़ में मनीष सिंह और रजनीश सिंह को मार गिराया था, लेकिन ललन सिंह उस समय बच निकला था.

1.25 लाख के इनामी बदमाश का हुआ अंत

उत्तर प्रदेश पुलिस ने ललन सिंह पर 1.25 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी थी. 21-22 जून की रात सहारनपुर के सरसावा-नकुड़ मार्ग पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की.

पुलिस पर फायरिंग बनी मौत की वजह

पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान ललन सिंह ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी. घायल अवस्था में पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

ALSO READ: NEET Exam के दिन PMCH में बड़ा मामला, 47 छात्र अनुपस्थित, 24 घंटे में सबूत के साथ हाजिर होने का अल्टीमेटम, 37 बिना सूचना गायब

विज्ञापन
Karuna Tiwari

लेखक के बारे में

By Karuna Tiwari

करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है. अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन