13 अगस्त से लापता युवक बरामद

Updated:
विज्ञापन

बड़हिया नगर के वार्ड नंबर 21 इंदुपुर के रामचंद्र यादव का 22 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार 13 अगस्त से लापता था.

विज्ञापन

लखीसराय. जिले के बड़हिया नगर के वार्ड नंबर 21 इंदुपुर के रामचंद्र यादव का 22 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार 13 अगस्त से लापता था. बताया जा रहा है कि वह श्रृंगी ऋषि धाम अपने दोस्तों के साथ गया हुआ था. जहां से वह बिना बताये लापता हो गया. जिसे लेकर गौतम के भाई कुंदन कुमार के आवेदन पर 14 अगस्त को बन्नूबगीचा थाना में कांड संख्या 60/24 दर्ज किया गया. जिसके बाद पुलिस ने मानवीय व तकनीकी आसूचना के अनुसार अलग-अलग टीम बनाकर उसकी खोज में जुट गयी. इसी क्रम में उसके मंगलवार की रात नौ बजे जमुई मोड़ पर होने की सूचना पर पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लिया. उपरोक्त आशय की जानकारी देते हुए एसपी पंकज कुमार ने बताया कि बरामद गौतम कुमार से पूछे जाने पर बताया गया कि वह घर में अनबन होने की वजह से तीन हजार रुपये लेकर घर से श्रृंगी ऋषि धाम निकला था. जहां से वह बिना किसी को बताये भाग निकला. इस दौरान जसीडीह व दुकान रेलवे स्टेशन के पास लंगर में खाना खाकर समय बिताया. जब राशि समाप्त हो गयी तो वह घर लौटने लगा. एसपी ने बताया कि कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद युवक को परिजनों को सौंप दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन