अग्निशमन सेवा सप्ताह: मैराथन में दौड़े जवान और आम लोग
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 16 Apr 2026 7:17 PM
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल शारीरिक फिटनेस बनी रहती है,
विज्ञापन
क्रिकेट में पुलिस से भिड़ी फायर ब्रिगेड की टीम
लखीसराय. बिहार अग्निशमन सेवा, लखीसराय की ओर से आयोजित अग्निशमन सेवा सप्ताह के तीसरे दिन गुरुवार को शहर में खेलकूद और जागरूकता कार्यक्रमों की धूम रही. अग्नि सुरक्षा एवं तैयारियों को लेकर आयोजित इन कार्यक्रमों का शुभारंभ अनुमंडल अग्निशामक पदाधिकारी विनिता लता एवं देवेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया.गांधी मैदान में मैराथन, विजेताओं को मिला सम्मान
दिन की शुरुआत गांधी मैदान में आयोजित मैराथन दौड़ से हुई, जिसमें अग्निशमन कर्मियों के साथ-साथ स्थानीय युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया. दौड़ के समापन पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पदाधिकारियों द्वारा पुरस्कृत किया गया. अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल शारीरिक फिटनेस बनी रहती है, बल्कि आम लोगों के बीच विभाग की पहुंच भी बढ़ती है.पुलिस लाइन में क्रिकेट का रोमांच
दोपहर में पुलिस लाइन मैदान में अग्निशमन सेवा और बिहार पुलिस के बीच एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. मुकाबले के दौरान दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली. इसके साथ ही अग्निशमन केंद्र परिसर में जवानों को विभागीय सर्विस ड्रिल का अभ्यास कराया गया, ताकि आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.मॉक ड्रिल से सिखाये आग से बचाव के गुर
विभाग की ओर से विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर मॉक ड्रिल का आयोजन कर लोगों को आग लगने पर बचाव के तरीके बताये गये. कर्मियों ने जनसमूह के बीच अग्नि सुरक्षा से संबंधित पंपलेट बांटे और उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी. मौके पर मौजूद अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि ‘अग्निकांड होने पर घबराएं नहीं, तत्काल 101 या 112 डायल करें’———————————————————————————–
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










