जंगली हाथियों ने उजाड़ी फसल: तीन किसानों को मिलेंगे 2.36 लाख रुपये

Updated:
विज्ञापन

हलसी में जंगली हाथियों द्वारा फसल बर्बाद करने पर जिला प्रशासन ने तीन किसानों के लिए 2.36 लाख रुपये के मुआवजे की अनुशंसा की है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

जंगली हाथियों ने उजाड़ी फसल: तीन किसानों को मिलेंगे 2.36 लाख रुपये प्रतिनिधि, हलसी. प्रखंड में जंगली हाथियों के झुंड ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया. धीरा और शिवसोना गांव के तीन किसानों की गेहूं की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई. जिला प्रशासन ने अब मुआवजा प्रक्रिया तेज कर दी है. डीएम शैलेंद्र कुमार ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र भेजकर 2 लाख 36 हजार 300 रुपये की मुआवजा राशि जल्द स्वीकृत करने का अनुरोध किया है. मुंगेर वन प्रमंडल पदाधिकारी की 15 जून 2026 की जांच रिपोर्ट के आधार पर मुआवजे की अनुशंसा की गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, धीरा निवासी बजरंगी महतो को 47 हजार 800, रुपये, शिवसोना के अशोक कुमार को 63 हजार रुपये और नागेश्वर यादव को सबसे अधिक एक लाख ,25 हजार 500 रुपये का मुआवजा मिलेगा. डीएम ने पत्र में कहा कि हाथियों से फसल क्षति के शिकार किसानों को तत्काल आर्थिक मदद देना जरूरी है. उन्होंने विभाग से आग्रह किया है कि मुंगेर डीएफओ की अनुशंसा के अनुरूप राशि तुरंत जारी की जाए, ताकि प्रभावित किसानों को समय पर राहत मिल सके.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन