62 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
उत्पाद थाना पुलिस द्वारा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से देसी शराब के साथ दो तस्कर सहित 10 शराबी को गिरफ्तार किया
लखीसराय उत्पाद थाना पुलिस द्वारा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से देसी शराब के साथ दो तस्कर सहित 10 शराबी को गिरफ्तार किया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि कजरा थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर से जुलूस मंडल के पुत्र राहुल कुमार व दिलीप कुमार को 60 लीटर देसी शराब के साथ पकड़ा गया, इस दौरान राहुल कुमार पुलिस की पकड़ ढीली होते हुए फरार हो गया. वहीं टाउन थाना क्षेत्र के जोकमैला गांव से रामशरण केवट के पुत्र अनुप केवट को दो लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा लखीसराय रेलवे स्टेशन के पास से वार्ड नंबर 17 निवासी गोहन साव के पुत्र गाजो साव, चांदनी चौकी निवासी कपिल साव के पुत्र विपिन कुमार व सुधीर साव के पुत्र सुबोध कुमार तथा बड़हिया से मक्कू रजक के पुत्र सन्नी कुमार, ब्रह्मदेव रविदास के पुत्र मंटू रविदास, कारू राम के पुत्र सूरज कुमार, योगेंद्र राम के पुत्र आयुष कुमार, बाल्मीकि तांती के पुत्र रामशीष तांती, कमलेश्वरी महतो के पुत्र विनय कुमार व टुनटुन साव के पुत्र सुजीत कुमार को शराब पीकर टहलते हुए पकड़ा गया, सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








