ePaper

ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो घायल

Updated at : 22 Jul 2024 10:53 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो घायल

कवैया थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रैक्टर के चपेट में आने से स्कूटी सवार चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

विज्ञापन

लखीसराय. शहर के कवैया थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रैक्टर के चपेट में आने से स्कूटी सवार चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से कवैया थाना के एसआई शुभम आर्यन ने सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है. बताया जा रहा है कि शहर के वार्ड नंबर 30 स्थित एक किराये के मकान मे रहने वाले गौतम दास का पुत्र गौरव कुमार एवं नरेश साह का पुत्र विकास कुमार अशोक धाम की ओर से बाइपास के रास्ते वार्ड नंबर 30 अपने घर स्कूटी से जा रहे थे. इसी दौरान सोमवार की देर शाम विपरित दिशा से तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं स्कूटी पर सवार गौरव कुमार व विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. इस संबंध में कवैया थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में दो व्यक्ति जख्मी हुए हैं. जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर का चालक पड़ा गया है. वहीं अमहरा पुलिस के सहयोग से ट्रैक्टर को भी पकड़ा गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन