ePaper

बाइक व साइकिल की टक्कर में दो घायल

Updated at : 17 Aug 2024 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक व साइकिल की टक्कर में दो घायल

नगर के इंदुपुर बाजार के समीप एनएच 80 सड़क पर शुक्रवार के देर शाम तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी.

विज्ञापन

बड़हिया. नगर के इंदुपुर बाजार के समीप एनएच 80 सड़क पर शुक्रवार के देर शाम तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी. घटना में साइकिल सवार के साथ-साथ बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद घायल दोनों व्यक्ति को इलाज के लिए बड़हिया रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया. घटना में दोनों व्यक्ति को सिर में गंभीर चोट लगी है. घायल साइकिल सवार की पहचान नगर के इंदुपुर निवासी संजय सिंह के 24 वर्षीय पुत्र गणेश कुमार उर्फ गोलू के रूप में की गयी तो वहीं बाइक सवार युवक की पहचान गंगासराय पंचायत के लोहरा निवासी राजेश सिंह 27 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार के रूप में हुई. जानकारी अनुसार साइकिल सवार गणेश कुमार दुकान बंद कर साइकिल से अपने घर जा रहा था. इसी बीच गंगासराय की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिमसें दोनों ही जख्मी हो गये. घटना की जानकारी पाकर पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा. इस संबंध में बड़हिया थानाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. हालांकि अभी तक परिजनों के द्वारा घटना को लेकर आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन देने के बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन