दो सौ मन धान जलकर हुआ राख

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दो सौ मन धान जलकर हुआ राख

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. कजरा थाना क्षेत्र के पोखरामा गांव में शुक्रवार एवं शनिवार के बीच रात में शिवालक सिंह के पुत्र स्थानीय ग्रामीण प्रमोद सिंह के खलिहान में आग लग गयी. इस अगलगी में खलिहान में लेवारी से ढक कर रखा गया दो सौ मन धान जलकर राख हो गया. इधर, किसान का कहना है कि कुछ लोगों ने जान-बूझकर उनके खलिहान में आग लगा दी. मामला को लेकर थाना में आवेदन देने की बात कही गयी है. कजरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन