मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Published by :DHIRAJ KUMAR
Published at :18 Apr 2026 10:49 PM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड के वीरुपुर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के तुर्केजनी गांव में हुए मारपीट के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है
विज्ञापन
बड़हिया.
प्रखंड के वीरुपुर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के तुर्केजनी गांव में हुए मारपीट के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान स्व. उमा महतो के पुत्र राजो महतो एवं बौनु महतो के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, तुर्केजनी निवासी चुनचुन महतो की पत्नी के साथ आरोपियों ने किसी विवाद को लेकर मारपीट की, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं. घटना के बाद परिजनों द्वारा थाना में शिकायत दर्ज करायी गयी थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए वीरुपुर पुलिस ने जांच शुरू की और तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. घायल महिला का इलाज निजी अस्पताल बड़हिया में कराया जा रहा है, जहां उनकी स्थिति पर चिकित्सकों की नजर बनी हुई है. थानाध्यक्ष जितेंद्र देव दीपक ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




