दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जिले के किऊल थाना क्षेत्र के बिछवे गांव स्थित मुख्य सड़क पर बुधवार को दो बाइक के आमने-सामने टक्कर में तीन युवक घायल हो गये.

विज्ञापन

लखीसराय. जिले के किऊल थाना क्षेत्र के बिछवे गांव स्थित मुख्य सड़क पर बुधवार को दो बाइक के आमने-सामने टक्कर में तीन युवक घायल हो गये. जिसमें एक की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. स्थानीय ग्रामीण के सहयोग से सभी को अलग-अलग निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. एक गंभीर रूप से घायल पीड़ित को शहर के चितरंजन रोड स्थित दक्ष हॉस्पिटल में जबकि आंशिक रूप से घायल अन्य दो युवक को ग्रामीण चिकित्सक के यहां इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. गंभीर रूप से घायल पीड़ित की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के संतर मोहल्ला निवासी छेदी मोदी के 26 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार एवं दूसरे बाइक पर सवार पीड़ित की पहचान किऊल थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव निवासी संजय राम के 22 वर्ष के पुत्र आकाश कुमार एवं विपिन गुप्ता के 20 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार दीपक कुमार लाखोचक गांव स्थित अपने ससुराल जा रहा था. आकाश व नीरज एक अन्य साथी के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर चानन से वृंदावन की ओर आ रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो एक बाइक पर सवार तीन युवक में दुर्घटना के बाद पूरी तरह से सुरक्षित युवक अपने दो साथियों को मौके पर छोड़कर फरार हो गया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन