सहरसा में पत्रकार से कथित मारपीट के विरोध में सूर्यगढ़ा के पत्रकारों ने जताया आक्रोश

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सहरसा सदर अस्पताल में एक पत्रकार के साथ कथित मारपीट की घटना ने सूर्यगढ़ा के पत्रकारों में भारी आक्रोश पैदा किया है. पत्रकारों ने बैठक कर इस घटना की निंदा की और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है.

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा (लखीसराय). सहरसा सदर अस्पताल में शनिवार को न्यूज संकलन के दौरान प्रभात खबर डिजिटल के पत्रकार के साथ चिकित्सक एवं कर्मियों द्वारा कथित मारपीट की घटना को लेकर सूर्यगढ़ा के पत्रकारों में आक्रोश है. घटना के विरोध में सोमवार को सूर्यगढ़ा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सहकारिता कार्यालय में पत्रकारों की बैठक हुई. बैठक में घटना की कड़ी निंदा करते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया गया.

विज्ञापन

पत्रकारों ने कहा, हमले की घटनाएं लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय

बैठक में पत्रकारों ने कहा कि समाचार संकलन के दौरान पत्रकारों के साथ मारपीट अथवा दुर्व्यवहार की घटनाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं. पत्रकारों ने कहा कि यदि इसी तरह पत्रकारों पर हमले होते रहे और सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसे आरोप लगाकर उन्हें मुकदमों में फंसाया जाता रहा, तो निष्पक्ष और स्वतंत्र पत्रकारिता करना मुश्किल हो जाएगा. पत्रकारों ने संबंधित मामले की निष्पक्ष जांच कराने और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की.

पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान का मुद्दा उठा

बैठक में पत्रकारों ने कहा कि पत्रकार अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए आम लोगों की समस्याओं और सरकारी संस्थानों की गतिविधियों को सामने लाते हैं. समाचार संकलन के दौरान पत्रकारों पर किसी भी प्रकार का दबाव, हिंसा या दुर्व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता.

उन्होंने कहा कि पत्रकारों को अपने पेशेवर दायित्वों का निर्वहन करने के लिए सुरक्षित और स्वतंत्र माहौल मिलना चाहिए. किसी घटना को लेकर यदि किसी पत्रकार पर आरोप है तो उसका समाधान भी कानून और निष्पक्ष जांच की प्रक्रिया के माध्यम से होना चाहिए.

निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

बैठक में पत्रकारों ने सहरसा सदर अस्पताल में हुई कथित मारपीट की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की. उनका कहना था कि पूरे मामले की जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाई जानी चाहिए और यदि किसी पक्ष की गलती पायी जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए.

पत्रकारों ने एकजुट रहने का लिया निर्णय

बैठक में भविष्य में पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मामलों में एकजुट होकर आवाज उठाने पर भी चर्चा हुई. पत्रकारों ने कहा कि किसी भी पत्रकार के साथ होने वाली घटना को लेकर सभी पत्रकारों को एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखनी चाहिए.

ये पत्रकार रहे मौजूद

बैठक में पत्रकार प्रवीण राठौर, प्रभात खबर के पत्रकार राजेश कुमार गुप्ता, रविराज आनंद, विनय कुमार सुमन, अमरजीत कुमार कक्कू, बमबम कुमार, अनुराग आनंद, लाल बहादुर शास्त्री, प्रेमचंद कुमार, आलोक कुमार सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे.

Also Read: बिहार पुलिस चालक सिपाही भर्ती में ‘सेटिंग’ का खेल, क्रेटा से मिले अभ्यर्थी के मूल प्रमाणपत्र; 5 गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन