हिंदी दिवस पर गाड़ी महेशपुर विद्यालय में दिखा भाषा प्रेम, बच्चों ने पोस्टर-स्लोगन से दिया हिंदी अपनाने का संदेश

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उत्क्रमित मध्य विद्यालय गाड़ी महेशपुर में हिंदी दिवस का उत्साह देखने लायक था. बच्चों ने कला और प्रस्तुतियों के माध्यम से हिंदी भाषा के प्रति अपना प्रेम और सम्मान व्यक्त किया.

विज्ञापन

लखीसराय : लखीसराय जिले के कजरा शिक्षांचल अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय गाड़ी महेशपुर में हिंदी दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान विद्यालय परिसर में हिंदी भाषा के प्रति सम्मान और जागरूकता का संदेश दिया गया. बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से हिंदी के प्रति अपने लगाव को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया.

विज्ञापन
हिंदी दिवस पर बच्चों ने रंगों में उकेरी हिंदी की सुंदरता | Prabhat Khabar Network
हिंदी दिवस पर बच्चों ने रंगों में उकेरी हिंदी की सुंदरता | Prabhat Khabar Network

पोस्टर और स्लोगन से सजाया विद्यालय परिसर

प्रधानाध्यापिका शारदा सुमन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के लिए विद्यालय परिसर को आकर्षक पोस्टर और स्लोगन से सजाया गया. पोस्टरों के माध्यम से बच्चों को हिंदी पढ़ने, लिखने और बोलने के लिए प्रेरित किया गया.

बच्चों ने रंगों और चित्रों के माध्यम से हिंदी भाषा की सुंदरता को उकेरा. उनकी रचनात्मक प्रस्तुतियां विद्यालय परिसर में आकर्षण का केंद्र बनी रहीं.

‘हिंदी पढ़ें, हिंदी लिखें, हिंदी बोलें और हिंदी का मान बढ़ाएं’

विद्यालय की ओर से विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी गयीं. इस दौरान “हिंदी पढ़ें, हिंदी लिखें, हिंदी बोलें और हिंदी का मान बढ़ाएं” का संदेश दिया गया.

शिक्षकों ने कहा कि बच्चों में भाषा के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना बचपन से विकसित करना जरूरी है. इससे वे अपनी भाषा के साथ-साथ संस्कृति और विरासत से भी मजबूती से जुड़ते हैं.

बच्चों में भाषा और संस्कृति से जुड़ाव पर जोर

विद्यालय की इस पहल से बच्चों में हिंदी के प्रति सकारात्मक सोच और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ाव का भाव मजबूत हुआ. कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को हिंदी के महत्व को समझने और दैनिक जीवन में भाषा के प्रति सम्मान बनाए रखने का संदेश दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन