विराट हिंदू सम्मेलन में पंच परिवर्तन पर रखे विचार

Updated:
विज्ञापन

शहर के नया बाजार गोपाल भंडार गली स्थित दुर्गेशवरी दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार को विराट हिंदू सम्मेलन का कार्यक्रम किया गया

विज्ञापन

लखीसराय.

शहर के नया बाजार गोपाल भंडार गली स्थित दुर्गेशवरी दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार को विराट हिंदू सम्मेलन का कार्यक्रम किया गया. इसकी अध्यक्षता प्रमोद कुमार ने की व संचालन मंदिर के पुजारी मोहन पांडेय ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुंगेर विभाग के प्रचारक देवेंद्र का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ. उन्होंने बताया कि भारत सदियों की गुलामी को झेलते हुए भी भारत में सनातन धर्म को आतातादयों ने नहीं मिटा पाया, जिसके कारण भारत में हिंदू आज भी सुरक्षित है. वे अपने धर्म के कारण ही उन्होंने ये भी बताया कि अब भारत को विश्व गुरु बनाना है, तो अपने परिवार का संरक्षण करना जरूरी है. उन्होंने पंच परिवर्तन पर अपना विषय को रखा, जिसमें भारत में सामाजिक समरसता के रूप में गांव मोहल्ले में विभिन्न जाति वर्ग के लोगों को आपस में एक साथ रहना और अपना सहयोग निर्माण करना है. दूसरा विषय कुटुंब प्रबोधन पर्यावरण, स्वदेशी और नागरिक कर्तव्य विषय को रखते हुए उन्होंने बताया कि पूरे भारतवर्ष में विभिन्न बस्तियों में छोटे-छोटे गांव में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, बाकी हिंदू समाज संरक्षित और सुरक्षित है. कार्यक्रम में उपस्थित दिनेश कुमार, हरि कुमार, रामकुमार भदानी, बंटी कुमार, छोटू कुमार, रंजीत कुमार, हनी सिंह, चंदन, मोहन पांडेय, सजन पांडेय, गणेश, राजेश, डॉ परमानंद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन