चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, जेवरात व नगदी पर किया हाथ साफ

Updated:
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में एक बंद पड़े घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए बुधवार की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया है

विज्ञापन

पीरीबाजार. स्थानीय थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में एक बंद पड़े घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए बुधवार की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया है. पीड़ित गृहस्वामी दिलीप महतो के घर में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने चांदी के जेवरात, गुल्लक व लगभग दो हजार रुपये नगद राशि की चोरी कर ली. घटना में करीब 20 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति के चोरी का अनुमान लगाया जा रहा है. इधर, पीरीबाजार थानाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने जांच के लिए डॉग स्क्वाड टीम व एफएसएल की टीम की मदद ली जा रही है. पुलिस मामले की तह तक पहुंचने के लिए तकनीकी मदद से आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है. पीरीबाजार थानाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह ने कहा कि अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.जब कभी चोरी हो तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें, साथ ही उक्त जगह को न छुएं, न ही प्रवेश करें व न किसी व्यक्ति को प्रवेश करने दें.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन