अंग्रेजी शराब सहित तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

किऊल आरपीएफ पोस्ट किऊल के निरीक्षक प्रभारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ जवानों ने किऊल स्टेशन में गश्ती के दौरान गाड़ी संख्या 18183 से किऊल स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर एक संदेहास्पद व्यक्ति को उतरते हुए देखा

विज्ञापन

लखीसराय. किऊल आरपीएफ पोस्ट किऊल के निरीक्षक प्रभारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ जवानों ने किऊल स्टेशन में गश्ती के दौरान गाड़ी संख्या 18183 से किऊल स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर एक संदेहास्पद व्यक्ति को उतरते हुए देखा. शक होने पर छानबीन किया गया तो उसके शरीर में शराब छिपा होना पाया गया. मौके पर से उक्त व्यक्ति के वीडियोग्राफी करते हुए गिरफ्तारी तथा जब्ती की कार्यवाही की गयी. इस संबंध में आरपीएफ निरीक्षक प्रशांत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक पटना जिला के दर्वे भदौर थाना क्षेत्र के मनोज यादव का 25 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार यादव है. जिसके शरीर से झोलानुमा कपड़ा बंधा हुआ मिला. जिसमें ऑफिसर चॉइस फ्रूटी अंग्रेजी शराब कुल 54 अदद टेट्रा पैक व्हिस्की मिला.जिसपर मेड इन बंगाल लिखा हुआ था. जिसके बाद बरामद कुल 54 अदद ऑफिसर चॉइस व्हिस्की को जब्ती सूची बनाकर जब्त किया गया तथा कारण बताते हुए उसे गिरफ्तार किया गया. जब्त शराब व गिरफ्तार उक्त अभियुक्त को राजकीय रेल थाना, किऊल को अग्रिम कार्यवाही हेतू सुपुर्द किया गया. छापेमारी दल में उनके साथ सहायक उपनिरीक्षक मदन मोहन सिंह, आरक्षी रवि शंकर कुमार, धर्मेंद्र कुमार शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन